Awarapan 2: क्यों अरिजीत सिंह ने 'आवारापन 2’ के लिए गाया गाना? अमाल मलिक ने किया खुलासा

क्यों अरिजीत सिंह ने आवारापन 2’ के लिए गाया गाना? अमाल मलिक ने किया खुलासा
म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने खुलासा किया है कि प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने के बाद भी अरिजीत सिंह ने फिल्म 'आवारापन 2' के लिए गाना क्यों गाया। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। 27 जनवरी 2026 को अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से दूर होने के फैसला लिया था और बताया था कि अब वे कोई भी प्रोजेक्ट नहीं लेंगे। इसके बाद से फैंस निराश हो गए थे और उनकी वापसी की भी मांग कर रहे थे। लेकिन अब इमरान हाशमी की आने वाली फिल्म आवारापन 2 में अरिजीत ने सिंगिंग की है। इस पूरे मामले पर अमाल मलिक ने खुलासा किया है और बताया है कि अरिजीत ने ये गाना क्यों गाया।

अमाल ने क्या कहा?

अमाल ने बताया कि ‘यह आवारापन' कोई पुराना रिकॉर्ड किया हुआ गाना नहीं था। यह गाना करीब एक साल तक सिर्फ उनकी आवाज में था। बाद में जब अरिजीत ने इसे सुना, तब उन्होंने खुद इस गाने को गाने का फैसला किया। पिंकविला को दिए इंटरव्यू में अमाल ने उन बातों पर भी जवाब दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि यह गाना अरिजीत के प्लेबैक छोड़ने से पहले ही रिकॉर्ड हो चुका था। उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि इसमें किसी तरह का कोई दबाव था। यह उनका खुद का फैसला है। और जब उन्होंने यह बात दुनिया को बताई, उससे 1-2 साल पहले हम लोग जो उनके साथ काम कर चुके थे, हमें कहीं न कहीं समझ आ गया था कि उनका इस तरह के फिल्म म्यूजिक में अब मन नहीं लग रहा है।’

क्या अरिजीत कर रहे हैं कमबैक?

इंटरव्यू में आगे अमाल ने अरिजीत के कमबैक को लेकर भी काफी कुछ कहा। जब अरिजीत ने यह गाना सुना, तो ऐसा कुछ नहीं था कि हमने पहले से कोई वादा किया हो या कोई डील हुई हो। लोग अक्सर सोचते हैं कि कोई पुराना रिकॉर्डेड गाना रिलीज हो गया है। लेकिन यह गाना एक साल तक मेरी आवाज में था। मैं अक्सर उसे 5-6 गाने भेजता हूं, और जो उसे पसंद आता है, उसी पर हम काम करते हैं। फिल्म म्यूजिक में यही प्रोसेस होता है। मैं 'आवारापन' को अरिजीत सिंह का कमबैक या फेयरवेल नहीं मानता। भविष्य में अरिजीत को कोई और गाना पसंद आता है, तो उसे गाते हुए सुनकर मैं खुश होऊंगा। अरिजीत सिंह ने सिर्फ फिल्म म्यूजिक से दूरी बनाई है, म्यूजिक से नहीं।

Created On :   9 Aug 2026 1:31 PM IST

Tags

Next Story