अपकमिंग प्रोजेक्ट: फिल्म रामायण की पहली झलक आई सामने, 'टीजर में राम और रावण की हुई लड़ाई, धनुष लिए पेड़ों पर चढ़े दिखे रणबीर

फिल्म रामायण की पहली झलक आई सामने, टीजर में राम और रावण की हुई लड़ाई, धनुष लिए पेड़ों पर चढ़े दिखे रणबीर
  • फिल्म रामायण की पहली झलक आई सामने
  • 'टीजर में राम और रावण की हुई लड़ाई
  • धनुष लिए पेड़ों पर चढ़े दिखे रणबीर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रणबीर कपूर और सई पल्लवी की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण इस समय हर तरफ चर्चा में हैं। फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से फैंस फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं क्योंकि इस फिल्म में कई बड़े सितारे एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म आदिपुरुष कॉन्ट्रोवर्सी के बाद फैंस के मन में डाउट है। ऐसे में वे देखना चाहते हैं कि, इस फिल्म में क्या खास होने वाला है और रामायण को किस तरह पेश किया जाने वाला है। इसी बीच फैंस के इंतजार को खत्म करते हुए मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है। जिसमें रणबीर की झलक देखने को मिली है।

कैसा है टीजर

फर्स्ट लुक टीजर वीडियो में रणबीर कपूर और यश का लुक देखने को मिला है। फर्स्ट लुक वीडियो में राम और रावण की लड़ाई को दिखाया गया है। रणबीर को जंगल में पेड़ पर चढ़कर धनुष चलाते हुए देखा जा सकता है सोशल मीडिया पर रणबीर और यश को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। रावण के रोल में यश को देख फैंस काफी खुश हैं।रणबीर कपूर फिल्म में राम के रोल में हैं वहीं सई पल्लवी फिल्म में मां सीता के रोल में हैं। 2026 में फिल्म का पहला पार्ट रिलीज किया जाएगा। वहीं दूसरा पार्ट 2027 में रिलीज होगा।

रामायण की स्टार कास्ट

बता दें कि इस फिल्म में रणबीर कपूर और सई पल्लवी के अलावा सनी देओल, यश, रवि दुबे जैसे स्टार्स हैं। सनी देओल हनुमान के किरदार में हैं नहीं यश रावण के रोल में हैं। रवि दुबे लक्ष्मण बने हैं। रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के रोल में हैं। काजल अग्रवाल मंदोदरी बनी हैं। लारा दत्ता कैकई के रोल में हैं।

इतना है रामायण का बजट

फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है। वहीं नमित मल्होत्रा ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है खबरें हैं कि फिल्म को 500-600 करोड़ के बजट में बनाया जा रहा है। इस फिल्म के एक सेट की कीमत 11 करोड़ बताई जा रही है। कुछ समय पहले ही फिल्म का शूट रैपअप हुआ है रणबीर और रवि दोनों काफी इमोशनल हो गए थे।

Created On :   3 July 2025 2:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story