अपकमिंग फिल्म: हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट हुई अनाउंस, जानें कब रिलीज होगी एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म

हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट हुई अनाउंस, जानें कब रिलीज होगी एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म
अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ का लोग बीते साल अनाउंसमेंट के बाद से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म से एक्टर का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है और अब फैंस इससे जुड़े एक एक अपडेट के लिए एक्साइटे हैं। ये फिल्म इसलिए भी खास होने वाली है क्योंकि इस हॉरर कॉमेडी से अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने 14 साल बाद साथ आए हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ का लोग बीते साल अनाउंसमेंट के बाद से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म से एक्टर का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है और अब फैंस इससे जुड़े एक एक अपडेट के लिए एक्साइटे हैं। ये फिल्म इसलिए भी खास होने वाली है क्योंकि इस हॉरर कॉमेडी से अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने 14 साल बाद साथ आए हैं। इस जोड़ी ने पहले भी कई कल्ट फिल्में दी हैं। इन सबके बीच मेकर्स ने फाइनली ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है।

‘भूत बंगला’ कब होगी रिलीज?

प्रियदर्शन निर्देशित और अक्षय कुमार स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट फाइनली तय हो गई है। इस प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में बता दें कि ये फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म मेकर्स ने सोशल मीडिया पर ऑफिशियल पोस्टर शेयर करते हुए ‘भूत बंगला’ की रिलीज की तारीख अनाउंस की। पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा था, “बंगला से एक खबर आई है! 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है भूत बंगला”

'भूत बंगला' अक्षय कुमार के साथ फिल्म में तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, जीशु सेनगुप्ता, असरानी और वामिका गब्बी भी हैं। फिल्म की शूटिंग राजस्थान, जयपुर और हैदराबाद सहित कई लोकेशनंस पर की गई है। प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी भूत बंगला का निर्माण शोभा कपूर, एकता आर कपूर और अक्षय कुमार ने अपने बैनर केप ऑफ गुड फिल्म्स के तहत किया है। इस प्रोजेक्ट के को-प्रोड्यूसर फारा शेख और वेदांत बाली हैं। इसकी कहानी आकाश ए कौशिक ने लिखी है, जबकि स्क्रीनप्ले रोहन शंकर, अभिलाष नायर और प्रियदर्शन ने लिखा है डायलॉग्स रोहन शंकर ने लिखे हैं।

Created On :   8 Jan 2026 10:51 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story