Virat Kohli And Anushka Sharma: रिटायमेंट के बाद विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का के साथ पहुंचे प्रेमानंद जी महाराज के पास, पूछे ये सवाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा फिल्मी जगत से दूर होती जा रही हैं लेकिन अक्सर अपनी सादगी से सुर्खियां बटोर लेती हैं। वहीं, उनके पति विराट कोहली ने 12 मई को टेस्ट मैच से संन्यास ले लिया है। उसके बाद दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। इसके बाद अब वो दोनों वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम पहुंचे हैं। वहां उन्होंने महाराज जी से मुलाकात की है और उनके मार्गदर्शन मांगा है। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो भी अपलोड किया गया है। वीडियो में एक्ट्रेस ने कई सारे सवाल भी किए हैं।
तीसरी बार पहुंचे आश्रम
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली लगातार तीसरी बार प्रेमानंद जी महाराज के पास उनके आश्रम में पहुंचे हैं। वीडियो में दोनों महाराज जी के आगे नतमस्तक हो जाते हैं और फिर महाराज जी उन्हें बैठने के लिए कहते हैं और पूछते हैं कि, 'प्रसन्न हो?' तो दोनों खुश होकर कहते हैं, 'जी गुरुजी।' फिर महाराज जी कहते हैं कि, 'हां ठीक ही रहना चाहिए।' इसके बाद महाराज जी उन्हें भगवत प्राप्ति और प्रभु के विधान को बताया और नाम जप पर जोर दिया है।
अनुष्का शर्मा ने पूछे अपने सवाल
इसके बाद अनुष्का शर्मा महाराज जी से सवाल करती हैं, 'क्या नाम जप से हो जाएगा?' तो उन्होंने जवाब में कहा, 'हां।' साथ ही महाराज जी ने दोनों को सही मार्ग पर चलने और यश की तरफ न भागने की भी सलाह दी थी। साथ ही एक्ट्रेस और क्रिकेटर से कहा कि वह अपने अंदर का चिंतन बदलें। बाहर से कुछ नहीं होता है। 7 मिनट और 14 सेकंड की मुलाकात के अंत में दोनों ने हाथ जोड़कर महाराज जी को प्रणाम किया और महाराज जी ने उनको आशीर्वाद के रूप में चुनरी ओढ़ाई थी।
Created On :   13 May 2025 4:38 PM IST












