कौन है सारा अर्जुन?: जिसके साथ फिल्म धुरंधर में रोमांस करते नजर आएंगे रणवीर सिंह, एज गैप को लेकर हो रही चर्चा

जिसके साथ फिल्म धुरंधर में रोमांस करते नजर आएंगे रणवीर सिंह, एज गैप को लेकर हो रही चर्चा
  • सारा अर्जुन के साथ धुरंधर में रोमांस करते नजर आएंगे रणवीर
  • एज गैप को लेकर हो रही चर्चा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बीते दिन फिल्म घुरंधर का टीजर रिलीज किया गया था। टीजर ने रिलीज होते ही बवाल मचा दिया है। लोग टीजर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वहीं टीजर में सबसे ज्यादा जिसने लोगों का ध्यान खिंचा वो है इस फिल्म की स्टार कास्ट। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा, आर माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल जैसे कमाल के कलाकार नजर आने वाले हैं लेकिन एक और एक्टर है जिसने सब का ध्यान अपनी तरफ खींचा और हैरान भी कर दिया वो हैं-सारा अर्जुन। एक समय की चाइल्ड आर्टिस्ट रही सारा अब बतौर लीड एक्ट्रेस फिल्म में नजर आएंगी। तो चलिए जानते हैं कौन है सारा अर्जुन और किस लिए चर्चा का विषय बनी हुईं हैं।

सारा-रणवीर की एज गैप को लेकर हो रही चर्चा

टीजर में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन को रोमांटिक एंगल देखनो को मिला जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। फिल्म में सारा अर्जुन का क्या किरदार है, यह तो टीजर में रिवील नहीं किया गया है। लेकिन, जितनी भी सारा अर्जुन की टीजर में झलक देखने को मिल रही है, उससे यह तो क्लियर हो रहा है कि वह रणवीर सिंह के साथ रोमांटिक किरदार निभाती नजर आएंगी। वहीं अब रणवीर सिंह और सारा अर्जुन के एज गैप को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है। बता दें, रणवीर सिंह और सारा अर्जुन में 20 साल का अंतर है। जहां रणवीर सिंह 6 जुलाई 2025 को 40 साल के हुए हैं, वहीं सारा की उम्र 20 साल है।

कौन हैं सारा अर्जुन?

धुंरधर में रणवीर सिंह की हीरोइन का किरदार निभाती नजर आने वालीं सारा अर्जुन का जन्म साल 2005 में हुआ था। वह एक्टर राज अर्जुन की बेटी हैं और चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। सारा अर्जुन ने डेढ़ साल की उम्र में अपना पहला ऐड शूट किया गया था। इसके बाद उन्होंने लगभग 100 ऐड्स में काम किया है।

इन फिल्मों में किया काम

सारा अर्जुन ने साल 2011 में पहली बार तमिल फिल्म देइवा थिरुमगल में काम किया था। इस फिल्म में काम करने के लिए उन्हें बेस्ट चाइल्ड एक्टर का अवार्ड भी मिला था। एक थी डायन, जय हो, जज्बा, सैवम, एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा, सांड की आंख, अजीब दास्तां जैसी कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया है।

800 करोड़ की ब्लॉकबस्टर में किया काम

सारा अर्जुन ने मणिरत्नम की ऐतिहासिक फ्रेंचाइजी ‘पोन्नियिन सेलवन’ में ऐश्वर्या राय के किरदार नंदिनी का बचपन निभाया था। ये फिल्म दो भागों में आई और दोनों ने मिलकर लगभग ₹800 करोड़ की कमाई की। यह सारा की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म थी। साल 2022 में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, सारा अर्जुन की नेटवर्थ 10 करोड़ बताई गई थी। उस वक्त वो भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चाइल्ड एक्ट्रेस थीं। बाद में उनकी जगह ये टाइटल रीवा अरोड़ा को मिल गया।

क्या है 'धुरंधर' की कहानी?

खबरों के मुताबिक, आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी 'धुरंधर' की कहानी भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के जीवन पर आधारित मानी जा रही है, हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फर्स्ट लुक में ये कहा गया है कि फिल्म वास्तविक घटनाओं पर आधारित है। फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Created On :   7 July 2025 2:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story