- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- क्या फ्री स्कूटी योजना के तहत मोदी...
पीआईबी फैक्ट चेक: क्या फ्री स्कूटी योजना के तहत मोदी सरकार देश के सभी महिलाओं और पुरुषों को फ्री स्कूटी देगी? जानें VIRAL दावे का सच

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ ऐसा वायरल होता है जो सरासर फर्जी होता है। लेकिन, लोग इन्हें सही मान लेते हैं और आगे फॉर्वर्ड करने लगते हैं। ऐसा ही एक दावा इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कहा जा रहा है कि फ्री स्कूटी योजना 2025 के तहत केंद्र सरकार देश की महिलाओं और पुरुषों को मुफ्त स्कूटी देगी। बता दें कि यूट्यूब चैनल "NaukariNeta-fn3bo" के वीडियो थंबनेल में यह दावा किया जा रहा है।
पड़ताल - भारत सरकार की एजेंसी पीआईबी ने इस दावे की सच्चाई लोगों तक पहुंचाने के लिए इसका फैक्ट चेक किया है। एजेंसी ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर कहा कि सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दावा वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि फ्री स्कूटी योजना 2025 के तहत भारत में सभी महिलाओं एवं पुरुषों को फ्री स्कूटी मिलेगी।
पीआईबी के मुताबिक यूट्यूब चैनल "NaukariNeta-fn3bo" के वीडियो थंबनेल में किया गया यह दावा फर्जी है। केन्द्रीय योजनाओं की सही जानकारी हेतु वेबसाइट - http://myscheme.gov.in पर विजिट करें।
ऐसे कराएं फैक्ट चैक
अगर आपके पास भी इस तरह के कोई मैसेज आते हैं तो आप उसकी सच्चाई जानने के लिए लिए फैक्ट चेक पीआईबी के माध्यम से करा सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।
Created On :   3 Jan 2025 11:28 PM IST















