No fake news: मक्का मस्जिद ब्लास्ट केस के जज बीजेपी में शामिल ?

Nia judge ravindra reddy joins bjp photo going viral fake news
No fake news: मक्का मस्जिद ब्लास्ट केस के जज बीजेपी में शामिल ?
No fake news: मक्का मस्जिद ब्लास्ट केस के जज बीजेपी में शामिल ?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर नेताओं से जुड़ी कोई विवादित फोटो और वीडियो आए दिन वायरल होता रहता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया जा रहा है, जिसमें भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के साथ एक अन्य व्यक्ति नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा कि तीसरा व्यक्ति एनआईए जज रविंद्र रेड्डी है। रेड्डी भाजपा में शामिल हो गए हैं। 

वायरल फोटो के साथ लिखा जा रहा है कि रविंद्र रेड्डी मक्का मस्जिद ब्लास्ट केस में स्वंय सेवक संघ के नेता स्वामी असीमानंद को बरी करने वाले जज है। वायरल फोटो पर न्यूज एजेंसी एएनआई का लोगो भी लगा हुआ है। इसे ट्विटर पर वकील नासिर अली ने शेयर किया है।

क्या है सच ?

दरअसल ये फोटो 2018 की है। फोटो में अमित शाह और रमन सिंह के साथ दिख रहा तीसरा व्यक्ति छत्तीसगढ़ के नेता रामदयाल उईके हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता रामदयाल भाजपा में शामिल हो गए थे।

 

Created On :   31 March 2019 11:17 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story