- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- बिहार विधानसभा चुनाव से पहले विजय...
फैक्ट चेक: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले विजय सिन्हा का पुराना वीडियो वायरल, डिप्टी CM ने हाल में नहीं कसा नीतीश सरकार पर तंज

- विजय सिन्हा का 2 साल पुराना वीडियो वायरल
- नीतीश सरकार पर निशाना साधते नजर आ रहे उपमुख्यमंत्री
- रिवर्स सर्च में पता चला सच
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सोळल मीडिया पर चुनावी राज्य के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता विजय कुमार सिन्हा से जुड़ी खबर तेजी से वायरल हो रही है। डिप्टी सीएम का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ बोलते हुए सुना जा सकता है। यूजर्स इस क्लिप को अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर दावा कर रहे हैं कि यह हाल फिलहाल का वीडियो है। आपको बता दें कि, यह दावा फर्जी है। दरअसल, यह वीडियो काफी पुरानी है जब विजय सिन्हा बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष थे। उस वक्त वह सरकार को जम कर घेरा करते थे।
सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है वायरल?
'Pappu Yadav' नामक फेसबुक यूजर ने वायरल वीडियो अपने अकाउंट पर शेयर कर लिखा, कुख्यात चंदनमिश्रा की पारस हॉस्पिटल में हत्या से बौखलाए और मुफ्त बिजली योजना पर भड़के विजय सिंहा ने ऐलान किया कि जब तक गुंडाराज का खात्मा नहीं होगा तब तक कुशासन बाबू के विरुद्ध ऐलान ए जंग जारी रहेगा। दो हजार पच्चीस Nitish Kumar फिनिश।
क्या है वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई?
वायरल वीडियो की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने क्लिप के स्क्रीनशॉट्स लिए और उन्हें गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। ऐसा करने पर हमें यही वीडियो 'Lakhisarai Live' के यूट्यूब चैनल पर मिला। इस वीडियो को यहां दो साल पहले 11 सितंबर 2022 को ही अपलोड कर दिया था। इससे यह साफ होता है कि लोग जिस क्लिप को हालिया बता कर शेयर कर रहे हैं वह असल में 2 साल पुरानी है।
Created On :   29 July 2025 4:13 PM IST