इन दिनों ड्रामेटिक लुक ट्रेंड में हैं। आप अपनी आंखों को ड्रामेटिक लुक देने के लिए शिमरी मेकअप का चुनाव कर सकते हैं। करवाचौथ जैसा त्योहार हों या फिर पार्टी... शिमरी मेकअप से आप खुद को बोल्ड लुक दे सकती हैं। शिमरी आईज मेकअप में आपको शिमरी आईशैडो और शिमरी आईलाइनर का इस्तेमाल करना है।
- अमेरिका से आई खुफिया रिपोर्ट: चीन-पाक से जारी रहेगा विवाद, मोदी के नेतृत्व में मजबूत हुआ भारत
- IPL 2021: सूर्यकुमार के बाद चमके चाहर-पांड्या, मुंबई ने रोमांचक मुकाबले में केकेआर को हराया
- महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 60,212 कोरोना पॉजिटिव मिले, 281 लोगों की जान गई
- मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 8998 नए मामले, 40 की मौत हुई
- किसान आंदोलन : राकेश टिकैत को जान से मारने की धमकी, एक माह से परेशान कर रहा है युवक
Karva Chauth Special: आंखों के मेकअप के लिए फॉलो करें ये ट्रेंड, दिखेंगी स्टाइलिश

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। महिलाओं को सुंदर दिखना बहुत पसंद है। हर महिला चाहती है कि वह सबसे सुंदर दिखे। खासकर जब बात किसी स्पेशन डे की हो। जी हॉ... हम बात कर रहे हैं करवाचौथ की। करवाचौथ के दिन हर महिला 16 श्रृंगार कर सबसे बेस्ट दिखना चाहती है। अगर आप भी चाहती हैं कि आप करवाचौथ पर बेस्ट दिखें तो आप अपने चेहरे के मेकअप का बहुत ध्यान रखें। खासकर आंखों के मेकअप पर, क्योंकि आंखों के मेकअप से ही चेहरे पर लुक आता है। आइए जानते हैं आई मेकअप के लेटेस्ट ट्रेंड के बारे में।


छोटी या उभरी हुई आंखों के लिए कट क्रीज मेकअप किया जाता है। डिफरेंट्स शेड्स से आर्टिफिशियल लाइंस बनाकर इसे किया जाता है। इसी तरह कैट आई मेकअप होता है, जो थोड़ा आंखों को ड्रामेटिक लुक के लिए किया जाता है।

करवाचौथ पर आप स्मोकी आई लुक ट्राए कर सकते हैं। यह ट्रेंडी होने के साथ-साथ काफी ग्लैमरस भी दिखता है। आंखों पर किया जाने वाला यह मेकअप कभी भी फैशन से आउट नहीं होता है और हमेशा स्टाइल में रहता है। अपनी आंखों को स्मोकी लुक देने के लिए आप सही रंगों का चुनावा करें। कोई भी कलर का इस्तेमाल सही नहीं होता है, स्मोकी आई के लिए आपको ड्रेस और पार्टी थीम के हिसाब से रंगों का चयन करना चाहिए। अपनी आंखों को स्मोकी लुक देने के लिए कम से तीन कलर का चुनाव करें। आप चाहें तो ब्लैक और ग्रे कलर भी चुन सकते है। इसके अलावा ब्राउन और ब्रोंज का कॉम्बीनेशन भी अच्छा लगता है। यह आपकी आंखों को क्लासी लुक देगा।

- आंखे बहुत ही सेंसेटिव होती है, इसलिए प्रोडक्ट का चुनाव सावधानी से करें।
- मेकअप करते समय सावधानी बरतें। ग्लिटर्स वगैरह यदि अच्छी कंपनी के न हों तो झड़ते हैं, आंखों में जाते हैं जो नुकसान करते हैं।
- आंखों का मेकअप किसी एक्सपर्ट से करवाएं तो ज्यादा सही है।