- ब्रिस्बेन टेस्ट : गाबा में भारत की ऐतिहासिक जीत
- गुजरात के सूरत में फुटपाथ पर सो रहे 18 लोगों को ट्रक ने कुचला, 13 की मौत
- सामना में शिवसेना का तंज- ED, CBI, आयकर विभाग को बताया बीजेपी का वर्कर
- दिल्ली: कोहरे के कारण देरी से चल रही हैं 16 ट्रेनें- नॉदर्न रेलवे
- एक लाख बाइकर्स किसान तिरंगा यात्रा में हो सकते हैं शामिल, मिली खुफिया जानकारी
तारीफ: पेले ने कहा, मौजूदा समय में मेसी नहीं रोनाल्डो हैं दुनिया के बेस्ट फुटबॉलर

हाईलाइट
- पेले ने रोनाल्डो को मौजूदा समय में दुनिया का बेस्ट फुटबॉलर बताया
- पेले ने रोनाल्डो को मौजूदा समय में दुनिया का बेस्ट फुटबॉलर बताया
डिजिटल डेस्क, रियो डी जनेरियो। ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले ने पुर्तगाल टीम के स्टार के खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो को मौजूदा समय में दुनिया का बेस्ट फुटबॉलर बताया है। पेले ने बार्सिलोना के करिश्माई फुटबॉलर लियोनेल मेसी की तुलना में जुवेंटस क्लब के स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो को आगे माना है।
पेले ने पिल्हाडो यूटयूब चैनल को दिए एक साक्षात्कार में कहा, इस समय, क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। क्योंकि पिछले 10 साल से उनके प्रदर्शन में लगातार निरंतरता देखने को मिली है। इसके बावजूद हालांकि मेसी को नहीं भुला जाना चाहिए। पेले ने रोनाल्डो और मेसी के अलावा के जिको, रोनाल्डिन्हो, नजारियो, फ्रेंज बेकेब्यूर और जोहान क्रुयफ को भी अपनी आल टाइम फेवरेट प्लेयर्स की सूची में शामिल किया है।
पेले ने करियर में 1000 से अधिक गोल किए
ब्राजील के महान खिलाड़ी ने हालांकि अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना को अपनी इस सूची में जगह नहीं दी है। मारोडोना और पेले फुटबॉल के इतिहास में हमेशा एक दूसरे के प्रतिद्वंद्वी रहे हैं। पेले दुनिया के एकमात्र फुबॉलर रहे है, जिन्होंने तीन बार विश्व कप जीते हैं। उन्होंने 22 साल के अपने पेशेवर करियर के दौरान 1000 से अधिक गोल किए हैं।
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।