- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Garmin Forerunner 970 और Forerunner...
गार्मिन वॉच: Garmin Forerunner 970 और Forerunner 570 भारत में AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

- दोनों ही स्मार्टवॉच में AMOLED डिस्प्ले दी गई है
- इनमें इनबिल्ट स्पीकर और माइक्रोफोन मिलता है
- 15 दिनों तक की बैटरी लाइफ के साथ आती है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लीडिंग वियरेबल ब्रांड गार्मिन (Garmin) ने अपनी दो नई स्मार्टवॉच फोररनर 970 (Forerunner 970) और फोररनर 570 (Forerunner 570) को लॉन्च कर दिया है। दोनों ही वॉच में गोलाकार OLED टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है। दोनों नई वॉच ब्लड ऑक्सीजन सेचुरेशन (SpO2) और स्किन टेंप्रेचर सेंसर से लैस हैं। इनमें इनबिल्ट स्पीकर और माइक्रोफोन मिलता है। कंपनी का दावा है कि, Forerunner 970 वॉच 15 दिनों तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती है। जबकि, Forerunner 570 वॉच 11 दिनों तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती है। आइए जानते हैं कीमत, उपलब्धता और खूबियां...
Garmin Forerunner 570 और Forerunner 970 की कीमत और उपलब्धता
भारतीय बाजार में Garmin Forerunner 570 के लिए 66,990 रुपए कीमत तय की गई है। वहीं Forerunner 970 की कीमत 90,990 रुपए रखी गई है। दोनों ही दो साल की वारंटी के साथ आती हैं और इन्हें गार्मिन इंडिया वेबसाइट के माध्यम से खरीदा जा सकता है।
Garmin Forerunner 570 और Forerunner 970 की स्पेसिफिकेशन
गार्मिन फोररनर 970 और फोररनर 570 दोनों ही स्मार्टवॉच में ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले सपोर्ट के साथ OLED टच-सपोर्टेड स्क्रीन हैं। Forerunner 970 में सैफायर क्रिस्टल 1.4-इंच डिस्प्ले है, जो कि 454×454 पिक्सल रेजोल्यूशन प्रदान करती है। जबकि, बाद वाले मॉडल में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन मिलता है।
42mm वेरिएंट में 390×390 पिक्सल रेजोल्यूशन वाला 1.2-इंच पैनल है, जबकि 47mm मॉडल में 454×454 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 1.4-इंच डिस्प्ले है। Garmin Forerunner 570 ऑप्शन के दोनों साइज 8GB स्टोरेज से लैस हैं। जबकि Garmin Forerunner 970 वॉच में 32GB बिल्ट-इन स्टोरेज है।
नए Garmin मॉडल 5ATM वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आते हैं। इनमें हार्ट रेट, स्लीप, टेंशन मॉनिटर जैसे कई हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, स्मार्टवॉच में SpO2, मेंस्ट्रुअल हेल्थ और स्किन टेंप्रेचर जैसे सेंसर भी दिए गए हैं।
Garmin Forerunner 970 यूजर्स नए HRM 600 हार्ट रेट मॉनिटर को जोड़कर एनर्जी एफिएंसी लेवल को ट्रैक कर सकते हैं। सामान्य उपयोग के साथ, 42mm Garmin Forerunner 570 को 10 दिनों तक यूज किया जा सकताहै। जबकि 47mm विकल्प एक बार चार्ज करने पर 11 दिनों तक चल सकता है। जबकि, Garmin Forerunner 970 को लेकर दावा है कि, एक बार चार्ज करने पर 15 दिनों तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती है।
Created On :   7 Aug 2025 1:17 PM IST