रोबोट वैक्यूम क्लीनर: Haier Civic AI Maxx Robot Vacuum Cleaner भारत में लॉन्च, स्मार्ट AI तकनीक से है लैस, जानिए कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टेक कंपनी Haier ने भारत में अपना Haier Civic AI Maxx रोबोट वैक्यूम क्लीनर लॉन्च किया है। इस नए रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर में LDS लेजर नेविगेशन और 8,000Pa का सक्शन सिस्टम दिया गया है। इसमें एक ऑटोमेटेड मेंटेनेंस डॉक है, जो धूल इकट्ठा करने, मोप (पोछा) धोने और उसे सुखाने का काम करता है। Haier Civic AI Maxx में चार क्लीनिंग मोड दिए गए हैं। इसमें 5,200mAh की बैटरी है और कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह 180 मिनट तक सफाई कर सकता है।
भारत में Haier Civic AI Maxx रोबोट वैक्यूम क्लीनर की कीमत 59,999 रुपए है। यह प्रमुख रिटेल स्टोर, Haier के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर और बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। कंपनी इस रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर के साथ एक साल तक की वारंटी दे रही है। आइए जानते हैं इसकी स्पेसिफिकेशन...
यह भी पढ़े -HP OmniBook Ultra 16 भारत में लॉन्च, NVIDIA RTX Spark के साथ मिलेगा दमदार AI परफॉर्मेंस, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Haier Civic AI Maxx के स्पेसिफिकेशन्स
Haier Civic AI Maxx रोबोट वैक्यूम क्लीनर में LDS लेजर नेविगेशन तकनीक दी गई है। इसकी मदद से यह घर के फर्श का नक्शा बनाता है और उसी के अनुसार सफाई करता है। इसमें मल्टी-फ्लोर मैप मेमोरी फीचर भी है, जिससे घर की अलग-अलग मंजिलों के नक्शे सेव किए जा सकते हैं। इसमें DC ब्रशलेस मोटर दी गई है, जो 8,000Pa तक की सक्शन पावर देती है। इसकी मदद से धूल, पालतू जानवरों के बाल और खाने के छोटे टुकड़े आसानी से साफ किए जा सकते हैं। इसमें खास रबर ब्रश भी दिया गया है, जिसमें बाल कम उलझते हैं। इसके अलावा, इसमें अपने आप बाहर की ओर फैलने वाला मोप भी मिलता है, जिससे सफाई करना आसान हो जाता है।
यह भी पढ़े -Vivo Watch GT 2 भारत में लॉन्च, इसमें है कर्व्ड AMOLED स्क्रीन और 25 दिन तक की बैटरी लाइफ, जानें कीमत और फीचर्स
Haier Civic AI Maxx के साथ एक सेल्फ-क्लीनिंग डॉक मिलता है। यह सफाई के दौरान जमा हुई धूल को अपने आप 3 लीटर के डस्ट बैग में इकट्ठा कर लेता है। इसमें साफ और गंदे पानी के लिए अलग-अलग 4-4 लीटर के टैंक दिए गए हैं। यह डॉक रोबोट के घूमने वाले दोनों मोप को अपने आप धोता है। इसके बाद 45 डिग्री सेल्सियस की गर्म हवा से मोप को सुखा भी देता है।
इस रोबोट वैक्यूम क्लीनर में सफाई के चार मोड केवल झाड़ू लगाना, केवल पोछा लगाना, पहले झाड़ू लगाना और फिर पोछा लगाना के अलावा एक साथ झाड़ू और पोछा लगाना शामिल हैं। इसमें 5,200mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 180 मिनट तक सफाई कर सकता है। बैटरी कम होने पर यह अपने आप चार्जिंग डॉक पर वापस चला जाता है। इसमें कार्पेट पहचानने के लिए अल्ट्रासोनिक सेंसर भी दिया गया है। कार्पेट पर पहुंचते ही यह अपनी सक्शन पावर बढ़ा देता है, ताकि बेहतर सफाई हो सके।
यह भी पढ़े -Vivo X500 Series भारत में लॉन्च, 200MP कैमरा और दमदार बैटरी के साथ आए तीन फ्लैगशिप स्मार्टफोन
Haier Civic AI Maxx को HaiSmart ऐप और Google Voice Control की मदद से कंट्रोल किया जा सकता है। ऐप के जरिए यूजर्स सफाई का समय तय कर सकते हैं, सक्शन पावर कम या ज्यादा कर सकते हैं और घर के किसी खास हिस्से की सफाई करवा सकते हैं। इसके अलावा, ऐसे एरिया भी तय कर सकते हैं जहां रोबोट को नहीं जाना है। यूजर्स कहीं से भी इसकी सफाई पर नजर रख सकते हैं। यह रोबोट वैक्यूम क्लीनर 20mm तक ऊंची रुकावटों को पार कर सकता है। इसमें एंटी-फॉल सेंसर और क्लिफ डिटेक्शन फीचर भी दिए गए हैं, जो इसे सीढ़ियों या ऊंची जगहों से नीचे गिरने से बचाने में मदद करते हैं। कंपनी के मुताबिक, सफाई के दौरान इसका शोर 74dB या उससे कम रहता है।
Created On :  
