आगामी हैंडसेट: Samsung Galaxy Fit 4 की लॉन्च से पहले कीमत लीक, Galaxy Fit 3 से होगा महंगा, जानें फीचर्स और संभावित कीमत

Samsung Galaxy Fit 4 की लॉन्च से पहले कीमत लीक, Galaxy Fit 3 से होगा महंगा, जानें फीचर्स और संभावित कीमत
सैमसंग ने अभी तक इस वियरेबल की आधिकारिक लॉन्च डेट या पूरी स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग (Samsung) के नए फिटनेस ट्रैकर Galaxy Fit 4 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। लॉन्च से पहले ही इसकी संभावित कीमत लीक हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी का यह नया फिटनेस बैंड अपने पिछले मॉडल Galaxy Fit 3 के मुकाबले महंगा हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिजिकल एक्टिविटी के दौरान स्टेप्स, एक्टिव टाइम और बर्न हुई कैलोरी को ट्रैक करेगा। माना जा रहा है कि Samsung जल्द ही इसे बाजार में पेश कर सकती है। बता दें कि, यह वियरेबल डिवाइस पहले ही रेंडर और कंपनी के स्मार्टफोन कंपेनियन ऐप में देखा जा चुका है। हालांकि, सैमसंग ने अभी तक इस वियरेबल की आधिकारिक लॉन्च डेट या पूरी स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया है। आइए जानते हैं इस आगामी फिटनेस ट्रैकर से जुड़ी अन्य डिटेल...

Samsung Galaxy Fit 4 की लीक कीमत और कलर ऑप्शन

Dealabs के अनुसार, फ्रांस में Samsung Galaxy Fit 4 की कीमत 79.90 EUR (लगभग 8,000 रुपए) होगी। यह Galaxy Fit 3 की तुलना में 10 EUR (लगभग 1,000 रुपए) ज्यादा है, जिसे 2024 में 69.90 EUR (लगभग 7,000 रुपए) में लॉन्च किया गया था। भारत में Galaxy Fit 3 को 4,999 रुपए में लॉन्च किया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, Galaxy Fit 4 ब्लैक, ग्रीन और सिल्वर कलर ऑप्शन में आ सकता है।

Galaxy Fit 3 जैसा ही होगा डिजाइन

हाल ही में आए लीक्स के मुताबिक, इसका डिजाइन Galaxy Fit 3 जैसा ही होगा। इसमें ब्लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी और Samsung Wallet का सपोर्ट मिल सकता है। हाल ही में 'Galaxy Fit 4 मैनेजर' कंपेनियन ऐप के 'टियरडाउन' (ऐप के अंदर की जानकारी) से इस वियरेबल के बारे में कुछ अहम बातें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि इस फिटनेस ट्रैकर में इनबिल्ट स्पीकर और वाइब्रेशन मोटर भी होगी।

Galaxy Fit 4 की मदद से यूजर्स स्टेप्स, हार्ट रेट, नींद, एक्टिव टाइम और बर्न हुई कैलोरी को ट्रैक कर सकेंगे। यूजर्स Samsung Health ऐप के जरिए अपने रोजाना के एक्टिविटी गोल्स को कस्टमाइज भी कर पाएंगे। इसके अलावा, इसमें मेंस्ट्रुअल साइकिल ट्रैकिंग और पानी व खाने-पीने की चीजों को लॉग करने की सुविधा भी मिल सकती है। उम्मीद है कि गैलेक्सी फिट 4 में 'फाइंड माई बैंड' फीचर मिलेगा, जो यूज़र्स को कनेक्टेड स्मार्टफोन के जरिए अपने खोए हुए गैलेक्सी फिट 4 को खोजने में मदद करेगा।

Created On :  

Tags

Next Story