आगामी हैंडसेट: Samsung Galaxy A38 और Galaxy A58 के कैमरा डिटेल्स लीक, NBD लिस्टिंग में सामने आई अहम जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साउथ कोरिया की टेक कंपनी Samsung के अपकमिंग मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy A38 5G और Galaxy A58 5G लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गए हैं। इन दोनों स्मार्टफोन्स के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स NBD इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट डेटाबेस की लिस्टिंग के जरिए लीक हुए हैं। सामने आई जानकारी के मुताबिक, Galaxy A38 में कैमरा सेंसर को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, जबकि Galaxy A58 में पुराने कैमरा सेंसर को ही बरकरार रखा जा सकता है। हालांकि, Samsung ने अभी तक इन स्मार्टफोन्स की घोषणा नहीं की है और न ही इनके कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि की है। आइए जानते हैं दोनों फोन से जुड़ी लीक डिटेल...
यह भी पढ़े -TRIGGR Striker Wireless Gaming Controller भारत में लॉन्च, हॉल इफेक्ट जॉयस्टिक और 10 घंटे की बैटरी लाइफ मिलेगी
Samsung Galaxy A38 और Galaxy A58 के कैमरा डिटेल्स लीक
Sammyguru द्वारा देखे गए NBD के इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट रिकॉर्ड से Galaxy A38 और Galaxy A58 के रियर कैमरा डिटेल्स का पता चलता है। लिस्टिंग के अनुसार, Samsung Galaxy A38 में 50-मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर दे सकता है। तुलना के लिए बता दें कि Galaxy A37 में कुछ बाजारों में 50-मेगापिक्सल का Sony IMX906 सेंसर दिया गया है। दोनों सेंसर का रेजोल्यूशन तो एक जैसा है, लेकिन Galaxy A37 के 1/1.56-इंच सेंसर की तुलना में IMX882 का सेंसर साइज छोटा (1/1.95-इंच) है।
यह भी पढ़े -गृह मंत्रालय की WhatsApp यूजर्स को चेतावनी, कितना सुरक्षित है आपका WhatsApp Web? NCTAU ने बताए खतरे
Samsung ने Galaxy A36 में Sony IMX882 सेंसर का इस्तेमाल किया था। अगर यह अफवाह सच साबित होती है, तो आने वाले Galaxy A38 में सीरीज की ओल्ड जनरेशन वाला कैमरा हार्डवेयर वापस आ सकता है। छोटा सेंसर होने से कम रोशनी (low-light) में फोटोग्राफी पर असर पड़ सकता है। NBD डेटाबेस की एंट्री के अनुसार, Samsung आने वाले Galaxy A58 में 50-मेगापिक्सल के Sony IMX906 प्राइमरी सेंसर का इस्तेमाल जारी रख सकता है। बताया जा रहा है कि यही कैमरा सेंसर Galaxy A5x सीरीज के पिछले मॉडल्स में भी इस्तेमाल किया गया था।
यह भी पढ़े -NVIDIA में बड़ा यू-टर्न! 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की CEO पद पर वापसी, तीनों पद पर हुई बहाली
इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट रिकॉर्ड में जिन सेंसर का जिक्र है, वे संभवतः हार्डवेयर टेस्टिंग का हिस्सा हो सकते हैं। फिर भी, कंपोनेंट और मैन्युफैक्चरिंग की बढ़ती लागत को देखते हुए, आने वाले हैंडसेट्स के स्पेसिफिकेशन्स में कुछ कटौती (downgrade) देखने को मिल सकती है। पहले आए लीक से पता चला है कि गैलेक्सी A38 में 6,000mAh की बैटरी होगी, जो इसके पिछले मॉडल की 5,000mAh बैटरी से ज्यादा है। चर्चा है कि इसमें 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।
Created On :  
