न्यू वीवो हैंडसेट सीरीज: Vivo X500 Series भारत में लॉन्च, 200MP कैमरा और दमदार बैटरी के साथ आए तीन फ्लैगशिप स्मार्टफोन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की टेक कंपनी वीवो ने भारतीय बाजार में अपनी नई स्मार्टफोन फ्लैगशिप सीरीज Vivo X500 को लॉन्च कर दिया है। इसमें तीन मॉडल Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max शामिल हैं। नई सीरीज में शानदार कैमरा, दमदार प्रोसेसर और प्रीमियम डिजाइन पर खास ध्यान दिया गया है। इनमें सबसे खास मॉडल, Pro Max में फ्लैगशिप मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600 सीरीज का चिपसेट दिया गया है, जिसे 2nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। इन तीनों स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और खूबियां...
यह भी पढ़े -अब मैसेज भेजने के लिए घड़ी नहीं देखनी होगी, WhatsApp में डेट और टाइम बताते ही हो जाएगा काम
Vivo X500 Series की भारत में की कीमत और उपलब्धता
भारत में Vivo X500 के 12GB रैम+ 256GB स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट की कीमत 1,19,999 रुपए रखी गई है। वहीं, Vivo X500 Pro के 12GB रैम+ 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 1,49,999 रुपए है। दूसरी ओर, Vivo X500 Pro Max के 12GB रैम+ 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1,64,999 रुपए से शुरू होती है, जबकि 12GB रैम+ 512GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 1,79,999 रुपए है। इसके अलावा 200mm Zeiss टेलीफोटो एक्सटेंडर जेन 2 लेंस की कीमत 15,999 रुपए है, जबकि 400mm लेंस की कीमत 27,999 रुपए है। वीवो इमेजिंग किट की कीमत 11,999 रुपए है।
Vivo X500 Pro Max फोटोग्राफी किट (12GB + 512GB मॉडल) की कीमत 2,29,999 रुपए है। वीवो X500 सीरीज भारत में 3 दिसंबर से अमेजन, फ्लिपकार्ट और वीवो इंडिया ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। वीवो X500 'एम्बर रेड' और 'टाइटेनियम ब्लैक' रंगों में आता है, जबकि वीवो X500 प्रो और वीवो X500 प्रो मैक्स 'एपेक्स ऑरेंज' और 'इटरनल ब्लैक' रंगों में खरीदे जा सकेंगे।
यह भी पढ़े -CEO की कुर्सी पर वापसी के बाद जेनसन हुआंग का बड़ा फैसला, सिंगापुर समेत 4 देशों में Nvidia के चिप वाले सर्वर की सप्लाई रोकी
Vivo X500 Pro Max और Vivo X500 Pro Specifications प्रो के स्पेसिफिकेशन्स
वीवो X500 प्रो मैक्स में 144Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ 6.85-इंच का 2K (1,440 x 3,168 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, डॉल्बी विजन, HDR10+ कंटेंट और नेटफ्लिक्स HDR का सपोर्ट और TÜV राइनलैंड फ्लिकर-फ्री सर्टिफिकेशन दिया गया है। वहीं, वीवो X500 प्रो में 6.36-इंच का 1.5K (1,216 x 2,660 पिक्सल) AMOLED टचस्क्रीन है।
कैमरे की बात करें तो वीवो X500 प्रो सीरीज में Zeiss द्वारा ट्यून किया गया ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50-मेगापिक्सल का ट्रू डायनामिक प्राइमरी कैमरा है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन और 24mm फोकल लेंथ की सुविधा है। साथ ही, इसमें 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी दिया गया है। वीवो X500 प्रो मैक्स में 200-मेगापिक्सल का Zeiss APO टेलीफोटो कैमरा है, जबकि प्रो मॉडल में पीछे की तरफ 64-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। दोनों फोन में 50-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
यह भी पढ़े -एलिस के बाद किंबरले... जेनसन हुआंग के एक के बाद एक अफेयर का खुलासा, कितने रिश्ते आए सामने?
वीवो X500 प्रो सीरीज डुअल-SIM कनेक्टिविटी को सपोर्ट करती है। यह सीरीज वीवो के लेटेस्ट एंड्रॉइड 17-आधारित ओरिजिनOS 7 (OriginOS 7) पर चलती है। दोनों फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट दिया गया है। दोनों फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट दिया गया है। इन हैंडसेट में माली-G2-अल्ट्रा-NX GPU, V3+ और VS1 ब्लूप्रिंट इमेज चिप्स, LPDDR5x अल्ट्रा RAM और UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज दिए गए हैं।
वीवो X500 प्रो मैक्स में 7,800mAh की बैटरी है, जबकि वीवो X500 प्रो में 6,510mAh की बैटरी दी गई है। ये दोनों नए हैंडसेट 90W (वायर्ड) और 40W (वायरलेस) फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। धूल और पानी से बचाव के लिए दोनों फोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आते हैं। सुरक्षा के लिए, वीवो X500 सीरीज में इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है।
Vivo X500 के स्पेसिफिकेशन्स
इस फोन में 144Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ 6.59-इंच की 1.5K (1,260 x 2,750 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है। इसमें Zeiss द्वारा ट्यून किया गया ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम है। इसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 64-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है। स्मार्टफोन में 50-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है।
यह फोन 3nm ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600M SoC पर चलता है, जिसकी पीक क्लॉक स्पीड 4.21GHz तक है। इसके साथ इसमें ARM G1 अल्ट्रा GPU, V3+ ब्लूप्रिंट इमेजिंग चिप, LPDDR5x अल्ट्रा RAM और UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया गया है। Vivo X500 एक डुअल-सिम हैंडसेट है, जिसमें वही OS और IP रेटिंग दी गई है जो इसके Pro और Pro Max मॉडल में हैं।
Created On :  

