आगामी हैंडसेट: iQOO 16 और iQOO 16s के डिजाइन और कलर ऑप्शन का हुआ खुलासा, 8 दिसंबर को होंगे लॉन्च

iQOO 16 और iQOO 16s के डिजाइन और कलर ऑप्शन का हुआ खुलासा, 8 दिसंबर को होंगे लॉन्च
लॉन्च से पहले सामने आई लिस्टिंग से इनके डिजाइन और कलर ऑप्शन का भी खुलासा हुआ है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी iQOO अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज iQOO 16 को लेकर चर्चा में है। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए आधिकारिक तौर पर इन आगामी स्मार्टफोन के आने की पुष्टि कर दी है। जिसके अनुसार, iQOO 16 और iQOO 16s स्मार्टफोन 8 दिसंबर 2026 को मलेशिया में लॉन्च किए जाएंगे। वीवो (Vivo) के इस सब-ब्रांड ने इन डिवाइस के लिए प्री-ऑर्डर लेना भी शुरू कर दिया है। लॉन्च से पहले सामने आई लिस्टिंग से इनके डिजाइन और कलर ऑप्शन का भी खुलासा हुआ है। आइए जानते हैं इस सीरीज से जुड़ी अन्य डिटेल...

मलेशिया में iQOO 16 और iQOO 16s की लॉन्च डेट

iQOO 16 और iQOO 16s, 8 दिसंबर को मलेशिया में पेश किए जाएंगे। ब्रांड ने अपने आधिकारिक प्री-बुकिंग पेज के जरिए इन स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है, जिससे 'iQOO 16s' नाम की पुष्टि होती है। आधिकारिक रेंडर से iQOO 16s के डिजाइन को करीब से देखा जा सकता है। इस स्मार्टफोन में एक रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें दो बड़े कैमरा लेंस हॉरिजॉन्टल (आड़े) तरीके से लगे हैं। बाईं ओर वाले लेंस के नीचे एक छोटा तीसरा सेंसर भी मौजूद है। लेंस के चारों ओर मैटेलिक रिंग दी गई हैं। मॉड्यूल के नीचे दाईं ओर एक गोल LED फ्लैश लगा है। कैमरा सेटअप में एक लाल डॉट और '100X' की मार्किंग भी दिखाई देती है।

लिस्टिंग के अनुसार, iQOO 16 'अल्फा' (Alpha) और 'मैट्रिक्स' (Matrix) कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। वहीं, iQOO 16s को 'वेक्टर ग्रे' (Vector Grey) और 'शैडो ब्लैक' (Shadow Black) रंगों में लिस्ट किया गया है। माना जा रहा है कि iQOO 16s में स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 (Snapdragon 8s Gen 4) चिपसेट होगा। iQOO 16 को सितंबर में चीन में पेश किया गया था, जिसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट एक्सट्रीम जेन 6 (Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6) चिपसेट दिया गया है। इसे 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए CNY 5,999 (लगभग 86,000 रुपए) की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया है।

चीनी मॉडल में 6.85-इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जो 2K रिजॉल्यूशन और 165Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सल के तीन सेंसर दिए गए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। इसमें 16GB तक RAM और 1TB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इसमें 8,400mAh की बैटरी है, जो 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साथ ही, धूल और पानी से बचाव के लिए इसमें IP68 और IP69 रेटिंग भी दी गई है।

Created On :  

Tags

Next Story