आगामी आईफोन: iPhone 18e का नया डिजाइन लीक! CAD रेंडर में दिखा बड़ा कैमरा मॉड्यूल, जानें क्या होगा खास

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टेक दिग्गज कंपनी Apple अगले साल iPhone 18e, iPhone 18 और iPhone Air 2 पेश करेगा। क्यूपर्टिनो की यह टेक कंपनी अपने आने वाले मॉडल्स के डिजाइन में बदलाव पर काम कर रही है, जिसमें iPhone 18e का रियर कैमरा मॉड्यूल नए डिजाइन के साथ आ सकता है। हाल ही में लीक हुए कंप्यूटर-एडेड डिजाइन (CAD) रेंडर में ये बदलाव देखे जा सकते हैं। तस्वीरों से पता चलता है कि iPhone 18e में एक बड़ा कैमरा यूनिट होगा।
iPhone 18e का डिजाइन लीक
Engadget की रिपोर्ट के अनुसार, लीक हुए CAD डिजाइन में iPhone 18e में एक नया चौकोर (square) कैमरा हाउसिंग दिखाई दे रहा है। नए मॉडल में उभरा हुआ कैमरा हाउसिंग है, जो Apple के M5 iPad Pro के कैमरा मॉड्यूल जैसा दिखता है। बताया जा रहा है कि इस कैमरा बंप का साइज लगभग 28 x 35 mm है। इसकी तुलना में, iPhone 17e में अलग-अलग उभरे हुए गोल रियर कैमरे और फ्लैश दिए गए हैं।
यह भी पढ़े -एनवीडिया में वापसी के बाद जेनसन हुआंग ने की पहली 'ऑल-हैंड्स' मीटिंग, कर्मचारियों से मांगी माफी, अपनी गलतियां भी स्वीकारीं
डिजाइन में बदलाव के बावजूद iPhone 18e में डुअल कैमरा मिलने की संभावना फिलहाल नहीं है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 48MP का सिंगल रियर कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा फ्रंट कैमरा और प्रोसेसर में भी अपग्रेड देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़े -एक CEO, दो महाशक्तियां और चिप्स की जंग! अमेरिका से चीन तक क्यों है जेनसन हुआंग की इतनी डिमांड?
iPhone 18e के संभावित और लीक फीचर्स
एप्पल के इस आगामी हैंडसेट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.12 इंच OLED डिस्प्ले मिल सकती है। इसमें Apple A20 चिपसेट दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple iPhone 18e को फरवरी या मार्च 2027 में लॉन्च कर सकती है। इसे iPhone 18 और iPhone Air 2 के साथ पेश किए जाने की संभावना है। हालांकि, कंपनी की तरफ से अभी तक लॉन्च डेट, कीमत या फीचर्स को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
Created On :  

