WhatsApp Scheduled Messages: अब मैसेज भेजने के लिए घड़ी नहीं देखनी होगी, WhatsApp में डेट और टाइम बताते ही हो जाएगा काम

अब मैसेज भेजने के लिए घड़ी नहीं देखनी होगी, WhatsApp में डेट और टाइम बताते ही हो जाएगा काम
अब से किसी को जन्मदिन की बधाई देनी हो, जरूरी मीटिंग की याद दिलानी हो या किसी खास मौके पर रात 12 बजे मैसेज भेजना हो, तो आपको उस समय मोबाइल लेकर बैठने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मेटा के स्वामित्व वाला पॉपुलर मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए नए- नए फीचर लेकर आता है। वहीं अब कंपनी ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक नया और बेहद काम का फीचर पेश किया है। अब यूजर्स को किसी को जरूरी मैसेज भेजने के लिए सही समय का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। WhatsApp में जल्द ही मैसेज शेड्यूल करने की सुविधा मिलने जा रही है। इसकी मदद से यूजर्स अपना मैसेज पहले ही लिखकर तारीख और समय तय कर सकेंगे। इसके बाद मैसेज अपने आप निर्धारित समय पर सामने वाले व्यक्ति के पास पहुंच जाएगा। खास बात यह है कि यूजर्स अधिकतम 14 दिन पहले तक मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे।

सरल शब्दों में समझा जाए तो अब से किसी को जन्मदिन की बधाई देनी हो, जरूरी मीटिंग की याद दिलानी हो या किसी खास मौके पर रात 12 बजे मैसेज भेजना हो, तो आपको उस समय मोबाइल लेकर बैठने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ये फीचर कैसे काम करेगा? आइए जानते हैं...

4 दिन पहले तक तय कर सकेंगे मैसेज भेजने का समय

WhatsApp के इस नए फीचर का नाम 'Scheduled Messages' रखा गया है। कंपनी ने हल ही में इसकी घोषणा की है। इस फीचर के जरिए यूजर्स किसी भी व्यक्ति को मैसेज भेजने के लिए पहले से तारीख और समय निर्धारित कर सकेंगे। इस फीचर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि मैसेज को कम से कम 10 मिनट बाद से लेकर अधिकतम 14 दिन बाद तक भेजने के लिए शेड्यूल किया जा सकेगा। यानी अगर किसी दोस्त का जन्मदिन दो सप्ताह बाद है, तो यूजर आज ही उसे जन्मदिन की बधाई का मैसेज लिखकर शेड्यूल कर सकता है। तय तारीख और समय आते ही WhatsApp अपने आप उस मैसेज को भेज देगा।

पर्सनल चैट के साथ ग्रुप में भी मिलेगी सुविधा

WhatsApp का यह नया फीचर केवल दो लोगों के बीच होने वाली निजी बातचीत तक सीमित नहीं रहेगा। इसे ग्रुप चैट में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। उदाहरण के तौर पर अगर किसी परिवार के ग्रुप में किसी सदस्य का जन्मदिन है, तो परिवार के लोग पहले से ही शुभकामना संदेश शेड्यूल कर सकेंगे। इसी तरह ऑफिस के ग्रुप में मीटिंग की जानकारी, किसी कार्यक्रम की सूचना या जरूरी अपडेट तय समय पर भेजे जा सकेंगे।

सिर्फ टेक्स्ट नहीं, फोटो और वीडियो भी कर सकेंगे शेड्यूल

इस नए फीचर की एक और खास बात यह है कि इसमें केवल लिखित मैसेज ही नहीं, बल्कि फोटो और वीडियो भी शेड्यूल किए जा सकेंगे। यानी अगर किसी खास दिन किसी को फोटो या वीडियो भेजना है, तो उसे भी पहले से तैयार करके निर्धारित समय पर भेजने के लिए सेट किया जा सकता है। इससे यूजर्स को बार-बार WhatsApp खोलने और मैसेज भेजने का समय याद रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

फोन बंद होने पर भी पहुंच जाएगा मैसेज

WhatsApp के इस फीचर की सबसे खास बात य​ह कि, मैसेज शेड्यूल करने के बाद उसे भेजने के लिए यूजर के फोन का चालू रहना जरूरी नहीं होगा। मान लीजिए आपने किसी व्यक्ति को रात 12 बजे जन्मदिन की बधाई देने के लिए मैसेज शेड्यूल किया है। लेकिन उस समय आपका फोन बंद है या उसकी बैटरी खत्म हो चुकी है, तब भी मैसेज निर्धारित समय पर सामने वाले व्यक्ति तक पहुंच जाएगा।

Created On :  

Tags

Next Story