रिपोर्ट: Google Fitbit Edge भारत में जल्द होगा लॉन्च! BIS सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर हुआ स्पॉट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गूगल अपने नए फिटनेस ट्रैकर Fitbit Edge को जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकता है। इस वियरेबल को भारत के Bureau of Indian Standards (BIS) सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग में इसका मॉडल नंबर G8BL6 बताया गया है। इससे भारत में इसकी लॉन्चिंग की संभावना बढ़ गई है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक आधिकारिक लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है। बता दें कि, Google Fitbit Edge को पिछले महीने कुछ चुनिंदा वैश्विक बाजारों में लॉन्च किया गया था। यह कंपनी के ही बिना स्क्रीन वाले 'Fitbit Air' जैसा ही है, लेकिन इसमें एक AMOLED टचस्क्रीन दी गई है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी अन्य डिटेल...
यह भी पढ़े -HMD Rise 4G जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है; यह HMD Arc 2 के रीब्रांडेड वर्ज़न के रूप में आ सकता है
भारत में लॉन्च से पहले BIS वेबसाइट पर दिखा Google Fitbit Edge
'XpertPick' की रिपोर्ट के अनुसार, Google Fitbit Edge को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) के सर्टिफिकेशन डेटाबेस में देखा गया है। बताया जा रहा है कि इस फिटनेस ट्रैकर को वेबसाइट पर मॉडल नंबर G8BL6 के साथ लिस्ट किया गया है। इस शुरुआती लिस्टिंग से संकेत मिलता है कि Fitbit Edge जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक भारत में इसके लॉन्च की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
Google Fitbit Edge पहले से ही कुछ वैश्विक बाजारों में Google ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत $179.99 (लगभग 17,000 रुपए) है। इसे 12 अक्टूबर को वैश्विक स्तर पर चार विकल्पों में लॉन्च किया गया था: ऑब्सीडियन बैंड के साथ मैट ब्लैक एल्युमिनियम, फॉग बैंड के साथ सैटिन सिल्वर एल्युमिनियम, ऑलिव बैंड के साथ सैटिन पाइराइट एल्युमिनियम, और कैन्यन बैंड के साथ शैंपेन गोल्ड।
यह भी पढ़े -जेनसन हुआंग का इश्क, चीन का जासूसी जाल, अमेरिका का टेंशन? खूबसूरत महिला से रिश्ते ने मचाई खलबली!
Google Fitbit Edge की स्पेसिफिकेशन
चुनिंदा वैश्विक बाजारों में मौजूद Fitbit Edge में 1.34 इंच की AMOLED टचस्क्रीन है, जो 'ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले' को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि Google Fitbit Edge की स्क्रीन, पिछली पीढ़ी के Fitbit फिटनेस ट्रैकर्स की तुलना में 46 प्रतिशत ज्यादा व्यूइंग एरिया (देखने की जगह) देती है। इसके किनारे पर एक फिजिकल बटन दिया गया है, जिससे यूजर वर्कआउट को पॉज (रोकने) या रिज्यूम (फिर से शुरू करने) जैसे फंक्शन कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें Ambiq AP5 माइक्रोकंट्रोलर और 64MB की NOR फ्लैश स्टोरेज दी गई है।
कनेक्टिविटी के लिए, Fitbit Edge में ब्लूटूथ 5.4, इन-बिल्ट GPS और गैलीलियो सैटेलाइट पोजिशनिंग की सुविधा है, जिससे बिना फोन कनेक्ट किए भी रूट को ट्रैक किया जा सकता है। गूगल फिटबिट एज में 40 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड, ऑटोमैटिक एक्टिविटी रिकग्निशन और एक इन-बिल्ट अल्टीमीटर भी है, जो दौड़ते समय या सीढ़ियां चढ़ते समय ऊंचाई में होने वाले बदलावों को ट्रैक करता है।
इस फिटनेस ट्रैकर में कार्डियो लोड, डेली रेडीनेस, VO2 मैक्स, एक्टिव जोन मिनट्स और हार्ट रेट मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, इसमें ऑप्टिकल हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ECG सेंसर, ब्लड ऑक्सीजन सैचुरेशन (SpO2) ट्रैकिंग, स्किन टेम्परेचर मॉनिटरिंग, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप और एम्बिएंट लाइट सेंसर भी मौजूद हैं।
Created On :  

