Jensen Huang Part 5- ‘Honeytrape’: जेनसन हुआंग का इश्क, चीन का जासूसी जाल, अमेरिका का टेंशन? खूबसूरत महिला से रिश्ते ने मचाई खलबली!

डिजिटल डेस्क, भोपाल। कहते हैं इश्क और मुश्क छिपाए नहीं छिपते। और, इश्क अगर जेनसन हुआंग जैसी शख्सियत का हो तो चार लोग ही नहीं पूरी दुनिया की आंखें उनकी तरफ ही होती हैं। खासतौर से खुफिया एजेंसी की। जो देश की सुरक्षा न सिर्फ सरहदों पर करती हैं बल्कि बेतार की दुनिया से भी उनके खुफिया तंत्र के तार जुड़े होते हैं। इसलिए जब जेनसन का याराना चीनी महिला के साथ बढ़ा तो सारी इंटेलिजेंस एजेंसी उस महिला के फैमिली और बिजनेस बैकग्राउंड को जानने में जुट गईं। पिछली कड़ियों में हम आपको बता चुके हैं कि कैसे जेनसन ताईवान से अमेरिका पहुंचे। और, उसके बाद वेटर से चिप इंड्स्ट्री के शहंशाह बन गए। लेकिन एक अफेयर ने उनकी बादशाहत छीन ली।
यह भी पढ़े -रोज सीखे अंग्रेजी के दस शब्द, गलत स्कूल में टॉयलेट साफ करने की मजबूरी, चाकू की नोंक पर धमकियों से दहले, ऐसे बीता जेनसन हुआंग का बचपन
चीनी महिला से अफेयर
तकरीबन बीस दिन पहले अचानक जेनसन हुआंग के चीनी महिला एलिस से रिलेशन में होने की खबरें जोर पकड़ने लगीं। वैसे तो रईसों की दुनिया में एक्स्ट्रा मरिटल अफेयर होना कोई बहुत बड़ी बात नहीं होती। लेकिन जेनसन हुआंग चूंकि चिप के कारोबर के बिग शॉट हैं। इसलिए उनका ये अफेयर बहुत सुर्खियों में आया। क्योंकि चिप के मामले में भी अमेरिका और चीन के बीच एक अघोषित सी जंग जारी है। नए जमाने में वॉर सिर्फ जमीन पर ही नहीं लड़े जाते। किसी देश को हराने के लिए टेक्नॉलॉजी की जंग भी अब अहम हो चली है। और जेनसन खुद को चिप की दुनिया का बेताज बादशाह बना ही चुके हैं। इसलिए जब चीन की हसीना उनके इर्दगिर्द नजर आई तो खुफिया एजेंसी चौंकन्ना हो गईं।
यह भी पढ़े -रेस्टोरेंट में आया कंपनी बनाने का आइडिया, पहले ही प्रोडक्ट ने किया ‘कंगाल’! जेनसन के ईमानदार कबूलनामे से जमी गेमिंग वर्ल्ड में ‘बादशाहत’
एलिस पर शक
अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में खुलासा किया कि जेनसन की गर्लफ्रेंड एलिस चीनी खुफिया अधिकारियों के संपर्क में रही हैं। खुफिया रिपोर्ट्स के आधार पर ये टाइमलाइन साल 2025-26 की बताई गई। अमेरिकी एजेंसियों को ये सबूत भी मिले की एलिस का कनेक्शन कांग वेई नाम के चीनी शख्स से भी है। कुछ रिपोर्ट्स ने कांग वेई को एलिस का बिजनेस पार्टनर तो कुछ ने उनका पति बताया। जिसके बाद जांच एजेंसियों को ये शक हुआ कि जेनसन चीन के किसी खुफिया ऑपरेशन के निशाने पर हैं। जिसके बाद दोनों के रिश्ते जांच के दायरे में आ गए। एलिस की कंपनी मेगास्पीड की भी जांच होने लगी।
यह भी पढ़े -जिस होटल में मांजे बर्तन, वहीं चमकी किस्मत! रोज लाखों उड़ाएं, फिर भी नहीं घटेगी दौलत, लग्जरी कारें, आलीशान बंगले, लेकिन जैकेट सबसे खास
चिप टेक्नॉलॉजी की चोरी
खुफिया एजेंसी को ये शक भी हुआ कि अमेरिका को चकमा देकर उनकी चिप टेक्नॉलॉजी चीन तक पहुंचाई जा रही है। एलिस की मेगास्पीड पर ये आरोप भी लगे कि वो एनवीडिया की एडवांस एआई चिप खरीद कर साउथ ईस्ट एशिया के डेटा सेंटर्स तक पहुंचा रही है। चिप की स्मगलिंग की भी आशंका जताई गई। जांच में सामने आया कि एलिस और वेई कई साउथ ईस्ट एशिया कंपनियों से भी जुड़े हुए हैं। इस नेटवर्क के जरिए वो आसानी से अमेरिकी एक्सपोर्ट रिस्ट्रिक्शन नियमों से बच गए। उसके बाद एनवीडिया की एडवांस चिप चीन तक पहुंचा दी। ये दावे भी हुए कि अमेरिकी एजेंसियों के पास इसके पुख्ता सबूत भी हैं। इस पूरी तहकीकात पर अमेरिका के पूर्व डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर मैट पॉटिंगर ने भी कहा कि चिप की स्मगलिंग का ये मामला चीन की इंटेलिजेंस के काम करने के तरीके से मेल खाता है।
हनीट्रैप का शक और खुफिया एजेंसी में मतभेद
जब से युद्ध का इतिहास शुरू होता है। उसके कुछ समय बाद से ही हनीट्रैप के किस्से भी सुनने को मिल सकते हैं। दुश्मन को पराजित न कर सको तो वो राज भी जान लो जिसे जासूस भी नहीं जान पा रहे। इसका सबसे उम्दा जरिया रहा है हनीट्रैप। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने ये आशंका जाहिर की कि एलिस के जरिए जेनसन हनीट्रेप में फंस चुके हैं। हालांकि खुद अमेरिकी खुफिया एजेंसी इस मामले में बंटी हुई नजर आईं। सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार एजेंसियों के पास कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले की एलिस हुआंग हनीट्रैप के मकसद से अमेरिका भेजी गई हैं। सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में ये दावा भी किया गया कि ऑफिस ऑफ द डायरेक्र ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस और सीआईए के अधिकारी इस बात से सहमत नहीं हैं कि दोनों के आपसी संवाद से कोई गोपनीय या सेंसिटिव जानकारी लीक हुई है। हालांकि ट्रंप प्रशासन से जुड़े कुछ अधिकारी इसे काउंटर इंटेलिजेंस का रिस्क मान रहे हैं।
यह भी पढ़े -एक CEO, दो महाशक्तियां और चिप्स की जंग! अमेरिका से चीन तक क्यों है जेनसन हुआंग की इतनी डिमांड?
कौन हैं एलिस हुआंग?
हुआंग सरनेम सुनकर ये डाउट हो सकता है कि एलिस और जेनसन या तो शादी कर चुके हैं या दोनों के बीच कोई और रिश्ता है। लेकिन ये महज एक इत्तेफाक है। एलिस चीन में पत्रकार रह चुकी हैं। उसके बाद वो सिंगापुर में मेगास्पीड की एग्जीक्यूटिव बनी। जिसके एनवीडिया से व्यवसायिक संबंध रहे। संभवतः इसी दौरान वो जेनसन के करीब आईं और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। इसी दौरान मेगास्पीड ने एनवीडिया से चिप खरीदने के बिजनेस को बढ़ाया। जिसे देखते हुए एफबीआई को शक हुआ। जिसके बाद साल 2024 से ही इस मसले की जांच शुरू हो गई। चिप खरीदी का ये मामला अमेरिका के लिए इतना सेंसिटिव क्यों है। ये समझने के लिए आप इस कड़ी का चौथा पार्ट पढ़ सकते हैं। जिसमें हमने बताया कि कैसे जेनसन हुआंग अमेरिका और चीन के लिए बेहद अहम हो गए।
Created On :  
