Jensen Huang Part 6- Extramarital Affairs: एलिस के बाद किंबरले... जेनसन हुआंग के एक के बाद एक अफेयर का खुलासा, कितने रिश्ते आए सामने?
डिजिटल डेस्क, भोपाल। एक अफेयर के खुलासे के बाद जेनसन हुआंग के अफेयर्स की फेहरिस्त खुलती चली गई। जेनसन हुआंग की इस खास सीरीज की पिछली कड़ी में हमने आपको एलिस हुआंग और जेनसन हुआंग के अफेयर के बारे में बताया। साथ ही ये भी बताया कि एक बिग शॉट की बेजा मोहब्बत कैसे जासूसी के दायरे में आ गई। एक अफेयर की खबर सामने आने के बाद तो जैसे जेनसन हुआंग के विवाहेतर संबंधों की लाइन ही लग गई। शादीशुदा जेनसन के एलिस के अलावा दो और एक्स्ट्रा मराइटल अफेयर रहे।
यह भी पढ़े -रेस्टोरेंट में आया कंपनी बनाने का आइडिया, पहले ही प्रोडक्ट ने किया ‘कंगाल’! जेनसन के ईमानदार कबूलनामे से जमी गेमिंग वर्ल्ड में ‘बादशाहत’
अफेयर नंबर 2
जेनसन हुआंग और एलिस हुआंग के रिश्तों की खबर ग्लोबल हो चुकी थीं। चिप इंड्स्ट्री के बादशाह का विवाहेतर संबंध दो देशों के बीच टेक कॉम्पिटिशन का हिस्सा बन चुका था। इन खबरों का जोर थमा भी नहीं था कि उनके एक और अफेयर का खुलासा हुआ। एनवीडिया के पांच कर्मचारियों ने न्यूयॉर्क टाइम्स को जेनसन के अफेयर नंबर 2 के बारे में बताया। कर्मचारियों के मुताबिक केलिफॉर्निया के एक होटल में जेनसन और किंबरले ‘अफेक्शनेट’ होते हुए नजर आए थे। 48 साल की किंबरले पॉवेल खुद एनवीडिया की एंप्लॉई हैं. कंबरले भी पहले से शादीशुदा हैं। हालांकि एनवीडिया और किंबरले दोनों ने इस संबंध में न्यूयॉर्क टाइम्स को तब कोई स्टेटमेंट नहीं दिया था।
यह भी पढ़े -जिस होटल में मांजे बर्तन, वहीं चमकी किस्मत! रोज लाखों उड़ाएं, फिर भी नहीं घटेगी दौलत, लग्जरी कारें, आलीशान बंगले, लेकिन जैकेट सबसे खास
कौन हैं किंबरले पॉवेल?
कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक किंबरले पॉवेल ने साल 2008 में एनवीडिया ज्वाइन की थी। चिप टेक्नॉलॉजी को दुनियाभर में किस तरह हायर एजुकेशन और हेल्थ केयर में अप्लाई किया जा सकता है। ये देखने की जिम्मेदारी किंबरले पर ही है। खुद किंबरले ने बोस्टन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। साल 2007 में उन्होंने MIT Sloan School Of Managment में पढ़ाई की।
किंबरले ने अपनी लिंक्डइन प्रोफाइल में मेंशन किया है कि वो साल 2016 में वो बतौर सीनियर डायरेक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बिजनेस डेवलेपमेंट प्रमोट हुईं। इसके बाद साल 2017 में वो हेल्थ केयर की वाइस प्रेसिडेंट बन गईं। वर्ल्ड वाइड टेक्नॉलॉजी प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी वो एनवीडिया की प्रतिनिधि की तौर पर शामिल हुईं। किंबरले सीधे जेनसन की ही रिपोर्ट किया करती थीं। बता दें कि कई कंपनियों के कोड ऑफ कंडक्ट में ही मैनेजर और एंप्लॉई के रिलेशनशिप पर रिस्ट्रिक्शन्स लगाए गए हैं।
यह भी पढ़े -एक CEO, दो महाशक्तियां और चिप्स की जंग! अमेरिका से चीन तक क्यों है जेनसन हुआंग की इतनी डिमांड?
अफेयर नंबर 3, 4,.....
क्या एलिस और किंबरले के अलावा जेनसन के और भी अफेयर्स रहे हैं। रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक एलिस और किंबरले के अलावा जेनसन के और एंप्लॉई से संबंध रहे। हालांकि वो एनवीडिया की उस स्टाफर का नाम डिस्क्लोज नहीं किया गया। ये भी खबर है कि वापस सभी पदों पर ज्वाइन करने से पहले खुद जेनसन ने एनवीडिया बोर्ड को ये जानकारी दी। जिससे ये खुलासा हुआ कि शादीशुदा जेनसन के तीन विवाहेतर संबंध रहे हैं। सवाल ये है कि क्या इनकी गिनती और भी ज्यादा हो सकती है? किंबरले और अनाम अफेयर के अलावा एलिस हुआंग से रहे चर्चित अफेयर के बारे में जानना है तो आप इस सीरीज की पांचवी कड़ी पढ़ सकते हैं।
Created On :  
