आगामी ऑनर वॉच: Honor जल्द लॉन्च कर सकती है अपनी नई वॉच, प्रमोशनल इमेज में दिखी डिजाइन

Honor जल्द लॉन्च कर सकती है अपनी नई वॉच, प्रमोशनल इमेज में दिखी डिजाइन
  • वॉच में सर्कुलर डायल और क्राउन की जानकारी
  • Honor Watch 5 Ultra लॉन्च हो सकती है
  • इस वॉच को MWC 2025 में पेश किया गया था

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की टेक कंपनी ऑनर (Honor) जल्द ही अपनी नई स्मार्टवॉच लॉन्च कर सकती है। हाल ही में कंपनी ने नई स्मार्टवॉच के लॉन्च की जानकारी दी है। इसकी एक प्रमोशनल इमेज से डिजाइन का पता चलता है। यहां वॉच का नाम मेंशन नहीं है, लेकिन कहा जा रहा है कि यह वॉच 5 अल्ट्रा (Watch 5 Ultra) हो सकती है। एक अन्य वॉच में सर्कुलर डायल और क्राउन होने की जानकारी दी गई है।

आपको बता दें कि, Honor Watch 5 Ultra को सबसे पहले इस साल मार्च में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2025 में पेश किया गया था। यह इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (ECG) रीडिंग को सपोर्ट करती है और कहा जाता है कि यह 15 दिनों तक की बैटरी लाइफ देता है।

कंपनी ने शेयर की प्रमोशनल इमेज

ITHome की एक रिपोर्ट के अनुसार Honor ने चीन में मैजिकबुक प्रो 16 2025 (MagicBook Pro 16 2025) लैपटॉप को पेश किया है। साथ ही लॉन्च इवेंट में कंपनी ने देश में नई स्मार्टवॉच के आने की जानकारी दी। रिपोर्ट में एक प्रमोशनल इमेज शेयर की गई है जिसमें कम से कम दो आने वाली वॉच के डिजाइन की जानकारी दी गई है। इनमें से एक डिजाइन मौजूदा Honor Watch 5 Ultra जैसा ही प्रतीत होता है।

Honor Watch 5 Ultra के स्पेसिफिकेशन

इस स्मार्टवॉच में 60Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि 466 x 466 पिक्सल का रेजॉल्यूशन प्रदान करती है। यह वॉच ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले फंक्शनलिटी से लैस है। डिस्प्ले के ऊपर सैफायर ग्लास प्रोटेक्शन भी है।

इसमें क्विक हेल्थ स्कैन फीचर दिया गया है। इसके अलावा, इसमें क्विक रीडिंग के लिए ECG ट्रैकिंग फीचर भी है। इसमें हेल्दी मॉर्निंग रिपोर्ट पिछले दिन के हेल्थ डेटा का समरी भी मिलती है। स्मार्टवॉच 100+ स्पोर्ट्स मोड, स्लीप ट्रैकिंग, हार्ट रेट ट्रैकिंग और ब्लड-ऑक्सीजन मॉनिटरिंग के साथ आती है।

इसमें 480mAh की बैटरी है, जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह सामान्य उपयोग के साथ एक बार चार्ज करने पर 15 दिनों तक चल सकती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में ब्लूटूथ 5.2 और GPS शामिल हैं। ड्यूरेबिलिटी के लिए, हॉनर वॉच 5 अल्ट्रा में एक नया फ्री डाइविंग मोड है जो यूजर्स को 40 मीटर की गहराई तक पानी के नीचे गोता लगाने की अनुमति देता है। इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP68-रेटिंग है।

Created On :   2 May 2025 3:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story