- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- iQOO Neo 10 को भारत में मिले दो नए...
स्मार्टफोन: iQOO Neo 10 को भारत में मिले दो नए अल्पाइन व्हाइट और एस्फाल्ट ब्लैक कलर ऑप्शन, जानिए कीमत और खूबियां

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्मर्टफोन निर्माता कंपनी iQOO ने बीते साल भारतीय बाजार में Neo 10 को लॉन्च किया था। इसे Inferno Red और Titanium Chrome फिनिश में पेश किया गया था। वहीं अब कंपनी ने इसे दो नए ल्पाइन व्हाइट और एस्फाल्ट ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया है। ये नए फिनिश रेसिंग कारों से प्रेरित हैं और देश में अगले हफ्ते से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। बात करें फीचर्स की तो इसमें 7,000mAh की बैटरी और 50-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसकी बॉडी IP65-रेटेड है, जो इसे धूल और पानी की छींटों से सुरक्षित रखती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और खूबियां...
यह भी पढ़े -Oppo Reno 16 Pro इस साल की दूसरी छमाही में हो सकता है लॉन्च, मुख्य स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
iQOO Neo 10 की भारत में कीमत और उपलब्धता
भारत में iQOO Neo 10 के Alpine White और Asphalt Black कलर ऑप्शन की कीमत 8GB रैम+ 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 37,999 रुपए रखी गई है। वहीं इसके 16GB रैम+ 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए कीमत 42,999 रुपए है। शुरुआती ऑफर्स के साथ, 8GB और 16GB रैम वाले मॉडल क्रमशः 34,999 रुपए और 40,999 रुपए की रियायती कीमत पर उपलब्ध होंगे। iQOO Neo 10 के Alpine White और Asphalt Black कलर वेरिएंट की बिक्री 5 मई को दोपहर 12 बजे से Amazon और iQOO India की वेबसाइट पर शुरू होगी।
यह भी पढ़े -OnePlus Ace 6 Ultra डाइमेंसिटी 9500 चिप और कंट्रोलर एक्सेसरी के साथ हुआ लॉन्च, जानिए इसकी कीमत और खूबियां
iQOO Neo 10 के स्पेसिफिकेशन्स
इस स्मार्टफोन में 44Hz रिफ्रेश रेट तक 6.78-इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि 1.5K (1,260×2,800) रेजॉल्यूशन प्रदान करती है। इसमें लोकल पीक ब्राइटनेस 5,500 nits तक है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर शामिल है। इसमें 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है। फोन में एक डेडिकेटेड Q1 गेमिंग चिपसेट और थर्मल मैनेजमेंट के लिए 7,000mm² का वेपर कूलिंग चैंबर है।
यह भी पढ़े -Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 भारत में स्नैपड्रैगन 8s Gen 4और 10200mAh बैटरी के साथ लॉन्च, कीमत 39999 रुपए
iQOO Neo 10 लेटेस्ट OriginOS 6 पर चलता है, जो Android 16 पर आधारित है। इसमें Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट के साथ-साथ 16GB तक LPDDR5X Ultra रैम और 512GB तक UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। इसमें 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 120W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। iQOO Neo 10 की बिल्ड IP65-रेटेड है।
Created On :   30 April 2026 2:45 PM IST







