लेनोवो टैबलेट: Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 भारत में स्नैपड्रैगन 8s Gen 4और 10200mAh बैटरी के साथ लॉन्च, कीमत 39999 रुपए

Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 भारत में स्नैपड्रैगन 8s Gen 4और 10200mAh बैटरी के साथ लॉन्च, कीमत 39999 रुपए
यह लेटेस्ट Android टैबलेट Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर से लैस है और इसमें ऑन-डिवाइस AI फीचर्स मिलते हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की पीसी (पर्सनल कंप्यूटर) कंपनी lenovo ने भारत में अपना नया टैबलेट Idea Tab Pro Gen 2 लॉन्च कर दिया है। Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 में Dolby Atmos सपोर्ट के साथ चार JBL स्पीकर दिए गए हैं। इस टैबलेट में 10,200mAh की बैटरी है जो 45W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। यह लेटेस्ट Android टैबलेट Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर से लैस है और इसमें ऑन-डिवाइस AI फीचर्स मिलते हैं। यह Cloud Grey, Jelly Mint और Luna Grey कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन...

Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 की कीमत और उपलब्धता

इस नए टैबलेट को भारत में एकमात्र 8GB रैम+ 256GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के साथ पेश किया गया है, जिसकी कीमत 39,999 रखी गई है। यह 1 मई से Lenovo.com, ई-कॉमर्स वेबसाइट्स और रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। एक शुरुआती ऑफर के तौर पर, Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 खरीदने वाले ग्राहकों को 3,000 का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिल सकता है। Lenovo इस टैबलेट पर एक साल की वारंटी भी दे रहा है।

Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 के स्पेसिफिकेशन्स

इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 13-इंच का 3.5K LCD पैनल दिया गया है, जो कि 2,190x3,540 पिक्सल का रेजॉल्यूशन प्रदान करता है। इसमें Dolby Vision सपोर्ट, 16:10 आस्पेक्ट रेश्यो और 319ppi पिक्सल डेंसिटी मिलती है। इसकी डिस्प्ले 600 nits की पीक ब्राइटनेस और High Brightness Mode (HBM) में 800 nits तक की ब्राइटनेस देने का दावा करती है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ऑटोफोकस के साथ 13-मेगापिक्सल का कैमरा और फिक्स्ड फोकस के साथ 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह टैबलेट Android 16 पर चलता है और इसे Android 18 तक दो OS अपग्रेड और 2030 तक चार साल के सिक्योरिटी पैच मिलेंगे। बेहतर परफोर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट के साथ Qualcomm Hexagon NPU, Adreno 825 GPU, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज दिया गया है।

यह टैबलेट AI-आधारित कई फीचर्स जैसे AI Notes, Smart Reader, AI Creation Tools और Live Transcript ऑफर करता है। इसमें Circle to Search, Google Gemini और रियल-टाइम ट्रांसलेशन भी शामिल हैं। टैबलेट में 10,200mAh की बैटरी दी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में USB Type-C पोर्ट, Wi-Fi 7 और Bluetooth 6 शामिल हैं। इसमें accelerometer, RGB सेंसर, gyroscope और Hall सेंसर जैसे ऑनबोर्ड सेंसर भी मौजूद हैं। इस टैबलेट में Dolby Atmos सपोर्ट के साथ एक Quad JBL ऑडियो यूनिट भी दी गई है। यह Lenovo 2-in-1 Keyboard Pack और टचपैड (अलग से बेचा जाता है) को सपोर्ट करता है। इसके साथ बॉक्स में Lenovo Tab Pen Plus भी मिलता है, जिसमें 4,096 लेवल की प्रेशर सेंसिटिविटी दी गई है।

Created On :   29 April 2026 6:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story