आगामी लैपटॉप: Lenovo का रोटेटिंग डिस्प्ले वाला कॉन्सेप्ट लैपटॉप इस महीने आ सकता है सामने, टिप्सटर ने शेयर की जानकारी

Lenovo का रोटेटिंग डिस्प्ले वाला कॉन्सेप्ट लैपटॉप इस महीने आ सकता है सामने, टिप्सटर ने शेयर की जानकारी
स्क्रीन लैंडस्केप और पोर्ट्रेट मोड के बीच फ्लिप करेगी, IFA टेक शो में नया लैपटॉप पेश ​किया जा सकता है, बर्लिन में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक आयोजित होगा शो

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की पीसी (पर्सनल कंप्यूटर) कंपनी लेनोवो (lenovo) इस महीने अपने रोटेटिंग डिस्प्ले वाले लैपटॉप को लॉन्च कर सकती है। हाल ही में एक टिप्सटर ने लेनोवो के इस लैपटॉप से जुड़ी जानकारी शेयर की है। जिसके अनुसार, आगामी लैपटॉप की स्क्रीन लैंडस्केप और पोर्ट्रेट मोड के बीच फ्लिप करती है।

आपको बता दें कि, लेनोवो इस महीने बर्लिन में IFA (इंटरनेशनेल फंकऑस्टेलुंग) टेक शो में नए प्रोडक्ट की घोषणा की तैयारी में है। इनमें प्रोडक्ट में इस नए लैपटॉप को शामिल किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसस जुड़ी अन्य डिटेल...

टिप्सटर ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

टिप्सटर इवान ब्लास ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लेनोवो के कॉन्सेप्ट लैपटॉप के बारे में जानकारी शेयर की, जिसका नाम "प्रोजेक्ट पिवो" रखा गया है। कहा जा रहा है कि इसे बर्लिन में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक होने वाले IFA ट्रेड शो में प्रदर्शित किया जाएगा। इस पोस्ट में एक पारंपरिक डिस्प्ले की तस्वीर भी शामिल है जो हॉरिजॉन्टल और वर्टिकल डायरेक्शन के बीच फिजिकल रूप से घूमती है।

डिजाइन दो प्रमुख मोड सपोर्ट करता है - पोर्ट्रेट, जो अतिरिक्त वर्टिकल स्क्रीन स्पेस प्रदान करता है जो पढ़ने या कोडिंग के लिए उपयोगी हो सकता है, और लैंडस्केप, जो सामान्य लैपटॉप यूज के लिए उपयोगी हो सकता है। हालांकि यह अभी यह कहना मुश्किल है कि, लेनोवो इस डिवाइस को बाजार में लाएगी या नहीं।

Lenovo Legion Go 2 भी हो सकता है लॉन्च

टिपस्टर ने आगे दावा किया कि लेनोवो IFA इवेंट में स्टीम OS के साथ लेनोवो लीजन गो 2 (लेनोवो लीजन गो 2) गेमिंग हैंडहेल्ड डिवाइस का पेश कर सकती है। सेकंड जनरेशन के लीजन गो का एक प्रोटोटाइप CES 2025 में प्रदर्शित किया गया था और इस हैंडहेल्ड को अगले हफ्ते IFA बर्लिन में नए आइडियापैड प्लस और योगा टैब टैबलेट के साथ लॉन्च करने की योजना है।

Created On :   31 Aug 2025 9:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story