- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Samsung Galaxy S25 FE की लीक हुई...
आगामी हैंडसेट: Samsung Galaxy S25 FE की लीक हुई प्रमोशनल तस्वीरें, डिजाइन और कलर ऑप्शन सामने आए

- हैंडसेट का प्रमोशनल मटेरियल लीक किया गया है
- लीक तस्वीरों में हैंडसेट चार रंगों में नजर आ रहा है
- इसमें सेल्फी कैमरे के लिए होल-पंच कटआउट है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज टेक कंपनी सैमसंग (Samsung) इस महीने अपना गैलेक्सी अनपैक्ड हार्डवेयर लॉन्च इवेंट (Galaxy Unpacked hardware launch event) आयोजित करने वाली है। इसमें कंपनी अपनी गैलेक्सी एस25 सीरीज (Galaxy S25 Series) के नए डिवाइस लॉन्च करेगी। माना जा रहा है कि, इस इवेंट में कंपनी की ओर से बहुचर्चित गैलेक्सी एस25 एफई (Galaxy S25 FE) को लॉन्च कर सकती है। हाल ही में, एक पब्लिकेशन द्वारा हैंडसेट का प्रमोशनल मटेरियल लीक किया गया है। इन तस्वीरों में हैंडसेट को उन सभी चार रंगों में भी दिखाया गया है जिनमें यह उपलब्ध होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं आगामी हैंडसेट से जुड़ी अन्य डिटेल...
Samsung Galaxy S25 FE का डिजाइन
इस स्मार्टफोन की मार्केटिंग तस्वीरें एंड्रॉइड हेडलाइंस द्वारा लीक की गई हैं और इनसे पता चलता है कि हैंडसेट का डिजाइन गैलेक्सी S25 और गैलेक्सी S25 प्लस मॉडल जैसा होगा। इसमें एक फ्लैट फ्रेम और बैक पैनल के ऊपरी-बाएं कोने में तीन अलग-अलग कैमरा रिंग, एक एलईडी फ्लैश के साथ, वर्टिकल दिखाई दे सकते हैं।
लीक तस्वीरों में सामने की तरफ, गैलेक्सी S25 FE में कम बेजल और सेल्फी कैमरे के लिए बीच में एक होल-पंच कटआउट नजर आ रहा है। वहीं पावर और वॉल्यूम बटन फ्रेम के दाईं ओर स्थित प्रतीत होते हैं। फोन के किनारों पर लगे एंटीना बैंड भी सामने आई तस्वीरों में देखा गया है। जबकि, निचले किनारे पर एक सिम ट्रे, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, माइक्रोफोन और स्पीकर ग्रिल है और ऊपर की तरफ एक और माइक्रोफोन है।
Samsung Galaxy S25 FE के कलर ऑप्शन
लीक से इस आगामी हैंडसेट के सभी रंगों का भी पता चलता है। यह फोन चार रंगों में उपलब्ध होने की उम्मीद है- इसमें आइसीब्लू, जेटब्लैक, नेवी और व्हाइट शामिल है। जबकि नेवी में डार्क ब्लू है। जेटब्लैक और व्हाइट सैमसंग के स्टेंडर्ड कलर हैं जो कई अन्य हैंडसेट पर भी उपलब्ध हैं।
डिजाइन के अलावा, इसके कुछ फीचर्स का पता भी चलता है। लीक के अनुसार, आगामी फोन गैलेक्सी एआई सूट के साथ-साथ गूगल के सर्किल टू सर्च और जेमिनी एआई असिस्टेंट के साथ आएगा। इसमें गूगल ऐप्स, सैमसंग के मालिकाना ऐप्स और थर्ड-पार्टी ऐप्स के लिए क्रॉस-ऐप एक्सपीरियंस भी मिलेगा।
Created On :   31 Aug 2025 4:13 PM IST















