आगामी लैपटॉप: Lenovo Yoga Slim 7 (2024) का रेंडर हुआ लीक, डिजाइन के साथ सामने आए प्रमुख स्पेसिफिकेशन

Lenovo Yoga Slim 7 (2024) का रेंडर हुआ लीक, डिजाइन के साथ सामने आए प्रमुख स्पेसिफिकेशन
  • एक टिप्सटर ने लैपटॉप की चार तस्वीरें लीक की हैं
  • तस्वीरों के साथ ही इसका डिजाइन सामने आया है
  • इस लैपटॉप में 14 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी लेनोवो (Lenovo) जल्द अपने नए लैपटॉप योगा स्लिम 7 2024 (Yoga Slim 7 2024) को लॉन्च करेगी। इससे पहले ही इसका रेंडर लीक हो गया है। जिसके बाद इसके डिजाइन से पर्दा उठ गया है। साथ ही लीक रिपोर्ट में इसके कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन भी सामने आ गए हैं। जिससे पता चलता है कि, स्लिम लाइनअप कितनी खास होने वाली है।

कहा जा रहा है कि, लेनोवो का आगामी लैपटॉप विंडोज 11 पर काम करेगा और इसमें एआई फीचर के साथ आ सकता है। इसमें क्वालकॉम के आर्म-आधारित स्नैपड्रैगन एक्स एलीट चिप दिया जा सकता है। आइए जानते हैं Lenovo Yoga Slim 7 (2024) से जुड़ी कुछ प्रमुख जानकारी के बारे में...

लीक हुआ डिजाइन

हाल ही में टिप्सटर वॉकिंगकैट (@_h0x0d_) ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कथित लेनोवो योगा स्लिम 7 (2024) की चार तस्वीरें लीक की हैं। इन तस्वीरों के साथ ही लैपटॉप का डिजाइन सामने आ गया है। साथ ही तस्वीरों से पता चलता है कि इस लैपटॉप में 14 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। साथ ही इसमें एक माइक्रोसॉफ्ट डेडिकेटेड कोपायलट की होगी।

तस्वीरों को देखकर पता चलता है कि, विंडोज 11 पर रन करता है। पोस्ट का टॉपिक "योगा स्लिम 7 14(.5) 2024 स्नैपड्रैगन वेरिएंट है, जिससे पता चलता है कि लैपटॉप 14-इंच या 14.5 इंच की स्क्रीन को स्पोर्ट करेगा। इसमें स्नैपड्रैगन प्रोसेसर दिया जाएगा।

देखने में यह काफी पतला नजर आ रहा है। इसमें गोल किनारे हैं और वेबकैम के लिए थोड़ा उठा हुआ मॉड्यूल है। वहीं कीबोर्ड दोनों तरफ स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। जबकि, ट्रैकपैड काफी बड़ा है। इसके दाईं ओर स्पेसबार है, यहां साफ तौर पर देखा जा सकता है कि, इसमें माइक्रोसॉफ्ट डेडिकेटेड कोपायलट की दी गई है। हालांकि, टिपस्टर ने यहां अधिक जानकारी को शेयर नहीं किया है।

Created On :   20 April 2024 5:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story