Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iPod टच, जानें कीमत व फीचर्स

Apple launches new iPod touch in India, Learn Price and Features
Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iPod टच, जानें कीमत व फीचर्स
Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iPod टच, जानें कीमत व फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी टेक्नोलॉजी दिग्गज कंपनी Apple ने भारत में iPhod Touch लॉन्च कर दिया है। iPod Touch की बिक्री जून से शुरू होगी। नए iPod touch में एपल का A10 फ्यूजन प्रोसेसर दिया है। बता दें कि यही प्रोसेसर iPhone 7 और iPhone 7 Plus में भी है। इसके अलावा साल 2018 में लॉन्च किए गए iPod में भी आपको यही प्रोसेसर मिलेगा। iPod Touch छह कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध है, इसमें ब्लू, पिंक, वाइट, गोल्ड, ग्रे और रेड वेरिएंट्स शामिल हैं। 

कीमत
भारत में iPod Touch की कीमत 18,900 रुपए से शुरू होगी। यह कीमत 32GB वेरिएंट की है, इसके अलावा 128GB स्टारेज वेरिएंट की कीमत 28,900 रुपए है। वहीं iPod Touch के टॉप मॉडल 256GB वेरिएंट की कीमत 38,900 रुपए है। देखा जाए तो यह भारत में Apple iOS पर चलने वाला सबसे सस्ता प्रोडक्ट है। 

स्पेसिफिकेशन
Apple iPod Touch में 4 इंच की डिस्प्ले दी गई है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस iPod में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी के लिए इस iPod में 1.2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। iPod Touch में नया A10 Fusion Chip दिया गया है।

इस नए iPod Touch में कुछ नए सपोर्ट देखने को मिलेंगे। इसमें ग्रुप फेसटाइम वीडियो कॉल का भी सपोर्ट दिया गया है। जिससे आप एक साथ 32 लोगों के साथ वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं। बैटरी को लेकर कंपनी ने 40 घंटे के म्यूजिक प्लेबैक का दावा किया है, वहीं 8 घंटे का वीडियो प्लेबैक का दावा किया गया है। 

इस iPod में गेमिंग के लिए iPod Touch में सपोर्ट दिया गया है और इसमें ARKit का सपोर्ट दिया गया है। आने वाले समय में इसमें कई तरह के गेम भी मिलेंगे। कंपनी जल्द ही Arcade गेमिंग सब्सक्रिप्शन लॉन्च करेगी। नए आईपॉड का वजन 88 ग्राम है।
 
 

Created On :   29 May 2019 10:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story