Redmi K20 और Redmi K20 Pro भारत में 17 जुलाई को होंगे लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Redmi K20 and Redmi K20 Pro will be launch in India on July 17
Redmi K20 और Redmi K20 Pro भारत में 17 जुलाई को होंगे लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Redmi K20 और Redmi K20 Pro भारत में 17 जुलाई को होंगे लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी Xiaomi के बहुचर्चित फ्लैगशिप स्मार्टफोन Redmi K20 और Redmi K20 Pro को भारत में 17 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इसकी जानकारी हाल ही में कंपनी ने दी थी, दोनों फोन को किलर स्मार्टफोन बताया गया था। अब इन स्मार्टफोन्स को Flipkart पर लिस्ट भी कर दिया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि Redmi K20  सीरीज के ये दोनों स्मार्टफोन की बिक्री Flipkart पर एक्सक्लूसिव रूप से की जाएगी। 

आपको बता दें कि दोनों स्मार्टफोन Redmi K20 और Redmi K20 Pro को चीन में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। हाल ही में कंपनी ने Redmi K20 Pro मार्वेल हीरो लिमिटेड एडिशन को भी पेश किया है। 

Redmi K20 और K20 Pro की संभावित कीमत
Redmi K20 और K20 Pro की भारत में कीमत चीन में रखी गई कीम के आसपास ही आंकी जा रही है। बता दें कि चीनी मार्केट में Redmi K20 के 6GB रैम व 64GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,999 युआन (करीब 20,200 रुपए) है। वहीं इसके 6GB रैम व 128GB वेरियंट की कीमत 2,099 युआन (करीब 21,200 रुपए) है। 

जबकि Redmi K20 Pro के 6GB रैम व 64GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 2,499 चीनी युआन (करीब 25,200 रुपए) है, वहीं इस फोन के 6GB रैम व 128GB वेरिएंट की कीमत 2,599 युआन (करीब 26,200 रुपए),  8GB रैम व 128GB वेरिएंट की कीमत 2,799 युआन (करीब 28,200 रुपए) और 8GB रैम व 256GB वेरियंट की कीमत 2,999 युआन (करीब 30,200 रुपए) है। 

Created On :   8 July 2019 3:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story