- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- टैग वर्व नियो हिटमैन एडिशन भारत में...
टैग वर्व नियो हिटमैन एडिशन भारत में लांच, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय कंपनी टैग (Tagg) ने अपनी स्मार्टवॉच वर्व नियो का नया एडिशन लॉन्च कर दिया है। इस वॉच को हिटमैन के नाम से मशहूर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के नाम से लॉन्च किया गया है। आपको बता दें कि, कंपनी ने हाल ही में TAGGXRohitSharma कलेक्शन लांच करने की घोषणा की है। इस कलेक्शन की स्मार्टवॉच Hitman Edition के नाम से आएगी।
TAGG Verve Neo Hitman Edition को 5,999 रुपए की प्राइज टैग के साथ लॉन्च किया गया है। फ़िलहाल
कंपनी इसे अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 2,199 रुपए में बेच रही है। इसे ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ बाजार में उतरा गया है।
TAGG Verve Neo Hitman Edition फीचर्स
इस स्मार्टवॉच में 1.69 इंच की डिस्प्ले मिलती है। स्मार्टवॉच Android और IOS दोनों प्लेटफार्म को सपोर्ट करती है। स्मार्टवॉच IP68 रेटिंग के साथ आती है।
इस स्मार्टवॉच में नोटिफिकेशन अलर्ट, स्लीप मॉनिटरिंग, फीमेल हेल्थ ट्रैकिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसके आलावा इसमें क्रिकेट सहित 45 स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं।
स्मार्टवॉच में हर्ट रेट और ब्लड ऑक्सीजन के स्तर को मापने वाला फीचर भी मिलता है। वहीं इसमें दी गई बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज पर 10 दिनों तक का बैकअप देने में सक्षम है।
Created On :   20 Aug 2022 6:27 PM IST