लॉन्च से पहले लीक हुई Xiaomi Mi Band 3 की कीमत

Xiaomi Mi Band 3 price leaks ahead of May 31 launch, know price
लॉन्च से पहले लीक हुई Xiaomi Mi Band 3 की कीमत
लॉन्च से पहले लीक हुई Xiaomi Mi Band 3 की कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लॉन्च से पहले ही Xiaomi (शाओमी) के Mi Band 3 की कीमत लीक हो गई है। एक दिन पहले ही शाओमी के CEO Lei Jun ने इस बात की घोषणा की है कि 31 मई को चीन में होने वाले एक इवेंट के दौरान Xiaomi Mi 8 डिवाइस के साथ Mi Band 3 को भी पेश किया जाएगा। लेकिन इससे पहले ही इससे जुड़ी कई जानकारियां लीक हो गई है। कंपनी चीन में 8वीं सालगिरह के मौके पर इस इवेंट का आयोजन करने जा रही है। इस इवेंट में कंपनी की ओर से कई दमदार प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया जा सकते हैं। 

 

Image result for Xiaomi Mi Band 3

 

ये भी पढ़ें : अब OnePlus 3 और OnePlus 3T में होगा फेस अनलॉक फीचर

डिवाइस के बारे में पिछले कुछ समय में काफी बार जानकारी सामने आई है। हालांकि अब इस डिवाइस की कीमत से पर्दा उठा है। इस डिवाइस की कीमत के बारे में जानकारी चीनी सोशल मीडिया वेबसाइट वीबो से मिली है। यहां इस डिवाइस की कीमत RMB 169 बताई जा रही है, यानी करीब-करीब 1,800 रुपये, इसके अलावा आपको बता दें कि कंपनी की ओर से भारत में Mi Band 2 को Rs 1,799 की कीमत में लॉन्च किया गया था। 

 

Related image

ये भी पढ़ें :  यहां 6 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Oppo F3 Plus

हालांकि कीमत के लीक होने के अलावा इस डिवाइस के बारे में कुछ भी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन ऐसा जरुर कहा जा सकता है कि यह कंपनी की ओर से एक ओर सस्ता फिटनेस बैंड लॉन्च होने वाला है। इस डिवाइस में आपको एक बड़ी फुल-टच 2.5D कर्व डिस्प्ले मिल सकती है। इस बार कंपनी डिवाइस से फिजिकल बटन को हटा सकती है। इसके अलावा डिजाइन में भी कुछ बड़े बदलाव देखे जा सकते हैं। 

आपको बता दें कि इस इवेंट में महज Mi Band 3 ही लॉन्च नहीं होने वाला है, कंपनी इस इवेंट में अपने Mi 8 डिवाइस के साथ अपना MIUI 10 भी पेश कर सकती है, इसके अलावा कंपनी की ओर से अन्य कुछ डिवाइस भी लॉन्च किये जा सकते हैं। बस दो दिनों के इंतजार के बाद कंपनी के कुछ नए प्रोडक्ट हमारे सामने होंगे,  जिनकी सारी डीटेल्स आप तक पहुंचाने का वादा है।

Created On :   29 May 2018 6:24 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story