अब OnePlus 3 और OnePlus 3T में होगा फेस अनलॉक फीचर

OnePlus 3 OnePlus 3T get facial unlock support with this update
अब OnePlus 3 और OnePlus 3T में होगा फेस अनलॉक फीचर
अब OnePlus 3 और OnePlus 3T में होगा फेस अनलॉक फीचर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus 3 और OnePlus 3T यूजर्स के लिए एक खुशखबरी है। OnePlus ने हाल ही में OnePlus 6 यूजर्स के लिए OxygenOS 5.1.5 अपडेट जारी किया था, जिसमें बग फिक्स और कई सुधार दिए गए थे। वहीं, अब OnePlus 3 और OnePlus 3T यूजर्स के लिए एक नया अपडेट जारी किया गया है। इस अपडेट में यूजर्स को फेस अनलॉक मिलेगा। OnePlus 5 को इसी साल जनवरी में OxygenOS का अपडेट मिला था, जिसमें उन्हें फेस अनलॉक फीचर मिला था। वहीं, अब OnePlus 3 और OnePlus 3T यूजर्स को बीटा वर्जन मिला है।

 

Image result for OnePlus 3T

 

OnePlus के को-फाउंडर Carl Pei ने पहले टीज किया था कि OnePlus 3 और OnePlus 3T यूजर्स को फेस अनलॉक फीचर मिलेगा। वहीं, अब कंपनी ने इस फीचर को पेश कर दिया गया है। कंपनी ने  OnePlus 5T  में सबसे पहले फेस अनलॉक फीचर पेश किया था। और इसके बाद बिलकुल नये OnePlus 6 पर फेस अनलॉक को पेश किया गया था।

 

Image result for OnePlus 3T

 

ये भी पढ़ें : Moto Z3 Play आएगा मोटो मॉड और फेस अनलॉक सपोर्ट के साथ

 

OnePlus OxygenOS 5.0.3 अपडेट को सभी OnePlus 3 और OnePlus 3T यूजर्स के लिए उपलब्ध करा रहा है। यह अपडेट बैच में उपलब्ध होगा। फेस अनलॉक लाने अलावा अपडेट, फाइल मैनेजर, मौसम, लॉन्चर और गैलरी ऐप्स में भी सुधार पेश किया गया है। OxygenOS 5.0.3 अपडेट लॉन्चर में एक और रिफाइन शेल्फ यूआई डिजाइन, ऐप शॉर्टकट के लिए नया डिजाइन, और अधिक पॉप-अप विकल्प जैसे नए ऐप आइकन दबाए जाने पर नए सुधार लाता है।

 

Image result for oneplus 3t face unlock

 

ये भी पढ़ें : Samsung Galaxy S Light Luxury लॉन्च, जानें फोन की खूबियां

OnePlus 3 और OnePlus 3T यूजर्स OxygenOS 5.0.3 अपडेट के लिए Settings > System अपडेट में जाकर चेक कर सकते हैं। इसरे अलावा नए OxygenOS रोम को OnePlus forums से डाउमलोड कर सकते हैं।

 

Created On :   27 May 2018 5:32 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story