- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Nothing Phone 3a Lite भारत में जल्द...
आगामी हैंडसेट: Nothing Phone 3a Lite भारत में जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने की पुष्टि

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लंदन की टेक्नोलॉजी कंपनी नथिंग (Nothing) ने अक्टूबर महीने में अपना नया हैंडसेट फोन 3a लाइट (Nothing Phone 3a Lite) वैश्विक बाजारों में लॉन्च किया था। वहीं अब सोशल मीडिया के जरिए इसके भारत में लॉन्च की पुष्टि हो गई है। बता दें कि, इस फोन में डाइमेंसिटीन 7300 प्रो चिपसेट, 8GB रैम और 256GB तक की स्टोरेज मिलती है। आइए जानते हैं आगामी स्मार्टफोन से जुड़ी अन्य डिटेल...
Nothing Phone 3a Lite की भारत में लॉन्च टाइमलाइन
नथिंग ने X पर एक पोस्ट के जरिए फोन 3a लाइट के भारत में लॉन्च की जानकारी दी है। कंपनी ने पोस्ट किया, "लाइटनिंग हमेशा कुछ और लेकर आती है।" इससे संकेत मिलता है कि यह हैंडसेट एक्स्ट्रा फीचर्स के साथ उपलब्ध हो सकता है। हालांकि, इस किफायती स्मार्टफोन की लॉन्च डेट अभी गुप्त है और इसकी स्थिति "Coming soon" बताई गई है।
टीजर इमेज से पता चलता है कि नथिंग फोन 3a लाइट के ब्लैक एंड व्हाइट दोनों कलर ऑप्शन भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स वैश्विक इक्विपमेंट के समान ही के साथ आने की संभावना है।
Nothing Phone 3a Lite के स्पेसिफिकेशन्स
ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध इस हैंडसेट में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.77 इंच की फुल एचडी+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि 1,080 × 2,392 पिक्सल का रेजॉल्यूशन प्रदान करती है। इसकी पीक HDR ब्राइटनेस 3,000 निट्स है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और एक अन्य तीसरा सेंसर शामिल है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
यह फोन एंड्रॉइड 16 पर आधारित नथिंग ओएस 3.5 पर चलता है। इसे तीन प्रमुख एंड्रॉइड अपडेट और छह साल तक SMR सपोर्ट मिलने का वादा किया गया है। हैंडसेट में बेहतर परफोर्मेंस के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रो चिपसेट दिया गया है।
स्मार्टफोन में 8GB रैम और 256GB तक की ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। हैंडसेट माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज को सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए फोन में 5,000mAh की बैटरी है, जो कि 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह हैंडसेट धूल और छींटों से सुरक्षा के लिए IP54 रेटिंग के साथ आता है।
Created On :   12 Nov 2025 4:32 PM IST





