- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Nothing Phone 3a Lite भारत में इस...
आगामी हैंडसेट: Nothing Phone 3a Lite भारत में इस महीने के अंत में होगा लॉन्च, जानिए संभावित स्पेसिफिकेशन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कार्ल पेई के नेतृत्व वाली टेक्नोलॉजी कंपनी नथिंग (Nothing) भारत में जल्द ही अपना नया हैंडसेट फोन 3a लाइट (Nothing Phone 3a Lite) को लॉन्च करने वाली है। हाल ही में कंपनी ने इसकी पुष्टि की थी। वहीं अब कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट की पुष्टि भी कर दिया है। स्मार्टफोन को इस महीने के आखिरी में लॉन्च किया जाएगा। यह फ्लिपकार्ट और भारत में रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।
आपको बता दें कि, कंपनी ने कुछ हफ्ते पहले ही नथिंग फोन 3a लाइट को चुनिंदा वैश्विक बाजारों में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रो चिपसेट के साथ लॉन्च किया था। यह फोन देश में अपने ग्लोबल काउंटरपार्ट्स वाले ही रंगों में उपलब्ध होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़े -Poco F8 सीरीज के वैश्विक लॉन्च की तारीख की आधिकारिक पुष्टि, मिल सकता है स्नैपड्रैगन 8 एलीट सीरीज चिपसेट
Nothing Phone 3a Lite भारत में कब होगा लॉन्च?
टेक कंपनी ने घोषणा की है कि वह 27 नवंबर को भारत में अपना नया नथिंग फोन 3a लाइट लॉन्च करेगी। हालांकि अन्य डिटेल अभी गुप्त हैं, कंपनी के टीजर से पता चलता है कि फोन ब्लैक और व्हाइट कलर में उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन को 29 अक्टूबर को ग्लोबली 249 यूरो (करीब 25,600 रुपए) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, जिसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला बेस मॉडल शामिल है।
Nothing Phone 3a Lite के ब्लोबल वेरियंट की स्पेसिफिकेशन
इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.77 इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि 1,080x2,392 पिक्सल का रेजॉल्यूशन प्रदान करती है। स्क्रीन का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 3,000 निट्स की पीक HDR ब्राइटनेस, 387ppi पिक्सल डेंसिटी और टच सैंपलिंग रेट 1,000Hz है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सल (f/1.88) का मुख्य सेंसर और 8-मेगापिक्सल (f/2.2) का अल्ट्रावाइड सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16-मेगापिक्सल (f/2.45) का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
नथिंग फोन 3a लाइट का ग्लोबल वेरिएंट ऑक्टा-कोर 4nm मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 प्रो चिपसेट, 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज से लैस है। इसके बिल्ट-इन स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है।
Created On :   17 Nov 2025 6:02 PM IST














