- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- OnePlus Bullets Wireless Z3 भारत...
आगामी नेकबैंड: OnePlus Bullets Wireless Z3 भारत में 19 जून को होगा लॉन्च, कलर ऑप्शन और डिजाइन का हुआ खुलासा

- कंपनी ने इसके डिजाइन का खुलासा किया है
- मैम्बो मिडनाइट और सांबा सनसेट कलर में आएगी
- एक बार चार्ज करने पर 36 घंटे तक चल सकता है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की प्रीमियम डिवाइस बनाने वाली टेक कंपनी वनप्लस (OnePlus) अपने ऑडियो वियरेबल्स की बुलेट वायरलेस लाइनअप का विस्तार करने वाली है। दरअसल, कंपनी ने अपने नए नेकबैंड बुलेट वायरलेस Z3 (Bullets Wireless Z3) को लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने इसके डिजाइन का खुलासा किया है। साथ ही आगामी नेकबैंड के कलर ऑप्शन और बैटरी डिटेल की भी पुष्टि की है। वनप्लस का नया नेकबैंकड इसी महीने के अंत में भारत में लॉन्च किया जाएगा।
OnePlus Bullets Wireless Z3 भारत में कब होगा लॉन्च?
कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में खुलासा किया कि वनप्लस बुलेट वायरलेस Z3 भारत में 19 जून को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। नेकबैंड-स्टाइल वायरलेस इयरफोन मैम्बो मिडनाइट और सांबा सनसेट कलर ऑप्शन में उपलब्ध होंगे। आगामी हेडसेट के लिए लाइव अमेजन माइक्रोसाइट से पता चलता है कि वे आधिकारिक OnePlus ई-स्टोर के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट के माध्यम से देश में खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।
OnePlus Bullets Wireless Z3 बैटरी डिटेल
कंपनी इस बार स्ट्रॉन्ग बास आउटपुट और क्लियर वॉइस की क्वालिटी के साथ बेहतर साउंड का वादा कर रही है, जो AI-बेक्ड इनहांसमेंट के साथ आएंगे। वनप्लस का दावा है कि, एक बार चार्ज करने पर 36 घंटे तक चल सकता है और 21 घंटे का टॉकटाइम दे सकता है। वहीं इसमें फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा, जिसके चलते सिर्फ 10 मिनट के चार्ज से 27 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
OnePlus Bullets Wireless Z3 की संभावित कीमत
वनप्लस बुलेट्स वायरलेस Z3 नेकबैंड को भारतीय बाजार में 1,999 रुपए की आसपास की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी कीमत की घोषणा नहीं की गई है।
Created On :   14 Jun 2025 1:07 PM IST