आगामी टैबलेट: OnePlus Pad 3 भारत में बिक्री के लिए सितंबर में होगा उपलब्ध, कंपनी ने की पुष्टि

OnePlus Pad 3 भारत में बिक्री के लिए सितंबर में होगा उपलब्ध, कंपनी ने की पुष्टि
  • वनप्लस पैड 3 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा
  • कीमत की जानकारी आने वाले हफ्तों में की जाएगी
  • फ्रॉस्टेड सिल्वर और स्टॉर्म ब्लू रंगों में उपलब्ध होगा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की प्रमुख टेक कंपनी वनप्लस (OnePlus) ने बीते महीने अपना नया टैबलेट वनप्लस पैड 3 (OnePlus Pad 3) लॉन्च किया था। हालांकि, कंपनी ने इसकी उपलब्धता और कीमत को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की थी। वहीं अब ब्रांड ने पुष्टि की है कि यह नया एंड्रॉइड टैबलेट भारत में कब बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। वनप्लस पैड 3 स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट, 16GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज से लैस है। इसमें 12,140mAh की बैटरी है। आइए जानते हैं इसके स्पेसिफिकेशन और संभावित कीमत के बारे में...

OnePlus Pad 3 की संभावित कीमत और उपलब्धता

वनप्लस ने घोषणा की कि वनप्लस पैड 3 सितंबर से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। देश में डिवाइस की कीमत की जानकारी आने वाले हफ्तों में की जाएगी। यह 12GB रैम+ 256GB स्टोरेज वेरिएंट और 16GB रैम+ 512GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा। टैबलेट फ्रॉस्टेड सिल्वर और स्टॉर्म ब्लू रंगों में उपलब्ध होगा।

बात करें कीमत की तो अमेरिका और यूके में इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत क्रमशः $699 (लगभग 60,000 रुपए) और GBP 529 (लगभग 60,000 रुपए) है। भारतीय वेरिएंट भी लगभग इसी कीमत पर उपलब्ध होने की संभावना है।

OnePlus Pad 3 के स्पेसिफिकेशन

इस टैबलेट में 144Hz रेट वाला 13.2 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 3.4K (2,400×3,392 पिक्सल) रेजॉल्यूशन प्रदान करता है। इसमें 7:5 आस्पेक्ट रेशियो, 315ppi पिक्सल डेनसिटी और 89.3 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो है। स्क्रीन को 540Hz टच सैंपलिंग रेट और 600 निट्स पीक ब्राइटनेस देने के लिए कहा गया है। डिस्प्ले में TÜV Rheinland Eye Care 4.0 सर्टिफिकेशन है।

टैबलेट के रियर में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह Android 15-आधारित OxygenOS 15 पर चलता है और इसमें 16GB तक LPDDR5T रैम के साथ स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट के साथ एड्रेनो 830 GPU दिया गया है। टैबलेट में 512GB तक का UFS 4.0 स्टोरेज है।

इसे पावर देने के लिए 80W सुपरVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 12,140mAh की बैटरी है। बैटरी को एक बार चार्ज करने पर स्टैंडबाय मोड में 72 दिनों तक चलने का दावा किया गया है। फास्ट चार्जिंग तकनीक के बारे में दावा किया जाता है कि यह 92 मिनट में बैटरी को 1 से 100 प्रतिशत तक चार्ज कर देती है। टैबलेट में आठ स्पीकर हैं। टैबलेट को वनप्लस स्टाइलो 2 और वनप्लस स्मार्ट कीबोर्ड (अलग से बेचा जाता है) के साथ जोड़ा जा सकता है।

Created On :   18 July 2025 7:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story