- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Redmi Watch Move भारत में 14 दिनों...
न्यू रेडमी वॉच: Redmi Watch Move भारत में 14 दिनों तक की बैटरी लाइफ के साथ हुई लॉन्च, जानिए कीमत, फीचर्स

- यह वॉच 98.5 प्रतिशत ट्रैकिंग सटीकता प्रदान करती है
- यह Xiaomi के HyperOS यूजर इंटरफेस पर चलती है
- स्मार्टवॉच 14 दिनों तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की टेक कंपनी रेडमी (Redmi) ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच को लॉन्च कर दिया है। इसका नाम वॉच मूव (Watch Move) है। स्मार्टवॉच आयताकार AMOLED डिस्प्ले और फंक्शनल रोटेटिंग क्राउन के साथ आती है। यह कई हेल्थ और फिटनेस मॉनिटरिंग मेट्रिक्स के लिए सपोर्ट के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि यह वॉच 98.5 प्रतिशत ट्रैकिंग सटीकता प्रदान करती है।
यह वॉच देश में अगले महीने यानि कि मई से खरीदने के लिए उपलब्ध होगी। स्मार्ट वियरेबल के लिए प्री-बुकिंग 24 अप्रैल से शुरू होगी। इसे ब्लू ब्लेज, ब्लैक ड्रिफ्ट, गोल्ड रश और सिल्वर स्प्रिंट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन...
Redmi Watch Move की कीमत और उपलब्धता
कंपनी ने एक प्रेस रिलीज में पुष्टि की है कि, भारतीय बाजार में Redmi Watch Move स्मार्टवॉच को 1,999 रुपए की कीमत में पेश किया गया है। यह वॉच 1 मई से देश में फ्लिपकार्ट, शाओमी इंडिया की वेबसाइट और Xiaomi रिटेल स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।
Redmi Watch Move के फीचर्स
इस स्मार्टवॉच में रिफ्रेश रेट 60Hz के साथ 1.85 इंच की रेक्टेंगल 2.5D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि 390 x 450 पिक्सल का रेजॉल्यूशन प्रदान करती है। इसमें ब्राइटनेस 600 निट्स है, पिक्सल डेनसिटी 322ppi है, स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 74 प्रतिशत है और ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले सपोर्ट है।
इस वॉच में 140 से ज्यादा प्रीसेट स्पोर्ट्स मोड हैं और यह हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन लेवल (SpO₂), स्ट्रेस लेवल, स्लीप साइकल और मेंस्ट्रुअल साइकल ट्रैकर से लैस है। कंपनी ने पुष्टि की है कि रेडमी वॉच मूव हाइपरओएस पर चलता है। यह नोट्स, टास्क, कैलेंडर इवेंट और रियल-टाइम वेदर अपडेट को सिंक करता है।
वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग और हिंदी भाषा सपोर्ट के साथ आती है। लेटेस्ट स्मार्ट वियरेबल Android और iOS डिवाइस के साथ-साथ Mi फिटनेस एप के साथ भी कम्पैटिबल है। ऐप के जरिए यूजर वॉच पर 10 कॉन्टैक्ट सेव कर सकते हैं।
Redmi Watch Move में 300mAh की बैटरी दी गई है, जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह नॉर्मल यूज के साथ 14 दिनों तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती है। वहीं हेवी यूज के साथ 10 दिनों तक चल सकती है। जबकि, ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले के साथ यूजर्स 5 दिनों की बैटरी लाइफ पा सकते हैं। इसमें "अल्ट्रा" बैटरी सेवर मोड भी है। घड़ी में एंटी-एलर्जी TPU स्ट्रैप और IP68 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग है।
Created On :   21 April 2025 4:49 PM IST