- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Samsung Galaxy Buds 3 सीरीज अनपैक्ड...
ईयरबड्स: Samsung Galaxy Buds 3 सीरीज अनपैक्ड इवेंट 2024 में हुई लॉन्च, जानिए इसकी कीमत और खूबियां

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग (Samsung) ने पेरिस में गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में अपने लेटेस्ट ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन गैलेक्सी बड्स 3 (Galaxy Buds 3) सीरीज को लॉन्च कर दिया है। यह गैलेक्सी बड्स 2 सीरीज की सक्सेसर है। नए ईयरबड्स नई टेक्नोलॉजी और डिजाइन अपग्रेड के साथ आते हैं। खासियत यह कि, गैलेक्सी बड्स 3 सीरीज में गैलेक्सी AI इंटीग्रेट मिलता है, जो संचार क्षमताओं को बढ़ाता है। इनमें एक्टिव नॉइस कैंसलेशन (ANC) फीचर मिलता है।
बात करें प्राइज की तो, Samsung Galaxy Buds 3 को $179.99 (करीब 15,000 रुपए) की कीमत में पेश किया गया है। जबकि Samsung Galaxy Buds 3 Pro की कीमत $249.99 (करीब 21,000 रुपए) है। ईयरबड्स सिल्वर और व्हाइट कलर में उपलब्ध होंगे। इनके लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं और सेल 24 जुलाई से शुरू होगी।
सैमसंग गैलेक्सी बड्स 3, गैलेक्सी बड्स 3 प्रो स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy Buds 3 सीरीज ब्लेड लाइट्स वाले एक नए डिजाइन के साथ आती है। यह देखने में Apple के AirPods से मिलते जुलते नजर आते हैं। गैलेक्सी बड्स 3 में वन-वे 11 mm डायनेमिक ड्राइवर है।
जबकि, गैलेक्सी बड्स 3 प्रो में बेहतर हाई-रेंज साउंड के लिए 6.1 mm प्लानर ट्वीटर के साथ बेहतर 2-वे 10.5 mm डायनेमिक स्पीकर और क्रिस्टल-क्लियर ऑडियो के लिए डुअल एम्पलीफायर हैं। वे SSC कोडेक का उपयोग करके दोगुनी सैंपलिंग दर के साथ अल्ट्रा हाई क्वालिटी ऑडियो का सपोर्ट करते हैं, जो हाई-रिजॉल्यूशन साउंड प्रदान करते हैं।
दोनों मॉडल में तीन माइक्रोफोन और वॉयस पिकअप यूनिट्स मिलती हैं। इसके अलावा ईयरबड्स एडेप्टिव EQ और एडेप्टिव ANC से लैस हैं। वहीं गैलेक्सी बड्स 3 प्रो में अडैप्टिव नॉइज कंट्रोल, सायरन डिटेक्ट और वॉयस डिटेक्ट फंक्शनलिटी शामिल हैं। Galaxy Buds 3 सीरीज के कनेक्टिविटी ऑप्शन में AAC, SBC, SSC, HiFi और SSC UHQ कोडेक्स के सपोर्ट के साथ ब्लूटूथ 5.4 फीचर है।
Created On :   11 July 2024 1:07 PM IST





