Hair Care: लंबे बाल चाहते हैं लेकिन हेयरफॉल से परेशान? ये टिप्स सिर्फ आपके लिए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घने, लंबे और मजबूत बाल आज सिर्फ सुंदरता नहीं बल्कि अच्छी हेल्थ का भी आईना माना जाता है। बदलती लाइफस्टाइल, गलत खानपान और प्रदूषण की वजह से आजकल हेयर फॉल और स्लो हेयर ग्रोथ आम समस्या बन चुकी है। ऐसे में लोग लगातार यह जानना चाहते हैं कि बालों को जल्दी लंबा कैसे किया जाए और कौन-से घरेलू नुस्खे सच में असरदार होते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सही डाइट, नियमित ऑयलिंग और कुछ आसान केयर टिप्स अपनाकर बालों को जल्दी बढ़ाया जा सकता है। तो चलिए रेमेडी के बारे में जो आपके बाल जड़ से मजबूत और लंबे बनाएंगे।
यह भी पढ़े -नवरात्रि के दूसरे दिन पीले रंग के कपड़े पहनना माना जाता है शुभ, अगर आप भी दिखना चाहती हैं बेहद खूबसूरत तो यहां से लें आइडिया
बालों को लंबे करने के लिए कारगर उपाय
हेल्दी खाना खाएं।
बाहर का तला-भुना खाना खाने से परहेज करें।
शराब और धूम्रपान से बचें।
बाल में तेल की मसाज जरूर करें।
अच्छे से बाल धोएं।
कम केमिकल वाले शैंपू का इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़े -सिर्फ महाराष्ट्रीयन ही नहीं बल्कि इन तरीकों से भी स्टाइल की जा सकती है साड़ी, गणेश चतुर्थी पर आपका सबसे Different दिखना तय
बाल को हमेशा ठंडे पानी से ही धोएं।
गीले बाल में कंघी न करें।
बहुत जल्दी-जल्दी स्ट्रेटनर का प्रयोग करने से बचें।
हमेशा बाल में नीचे से ऊपर की और कंघी करें।
डाइट में फल और हरी सब्जियां शामिल करें।
दूध और दही खाना शुरू करें।
जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस न लें।
बाल को कभी रगड़ के न सुखाएं।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   7 Dec 2025 4:55 PM IST












