लंदन से 93 यात्रियों को लेकर विशेष विमान इंदौर पहुंचा

A special flight reached Indore with 93 passengers from London
लंदन से 93 यात्रियों को लेकर विशेष विमान इंदौर पहुंचा
लंदन से 93 यात्रियों को लेकर विशेष विमान इंदौर पहुंचा

इंदौर, 24 मई (आईएएनएस)। कोरोना महामारी के कारण दूसरे देशों में फंसे भारतीयों को देश वापस लाने के लिए केंद्र सरकार ने वंदे भारत मिशन चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत रविवार को एयर इंडिया का विशेष विमान लंदन से मुम्बई होता हुआ इंदौर पहुंचा। इस विमान से 93 यात्री आए हैं।

प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एयर इंडिया का विमान रविवार की सुबह इंदौर पहुंचा। इस विमान से कुल 93 यात्री लंदन से आए है। इन यात्रियों को 14 दिन क्वारंटाइन सेंटर में रहना होगा, उसके बाद 14 दिन होम क्वारंटाइन रहना पड़ेगा। उन यात्रियों के लिए जो इंदौर में होटल में क्वारंटाइन रहना चाहते है प्रशासन ने उनके लिए रियायती पैकेज की सुविधा उपलब्ध कराई है। वहीं अन्य जिलों में जाने के इच्छुक यात्रियों के लिए टैक्सी व बस सुविधा उपलब्ध कराई गई।

सूत्रों का कहना है कि लंदन से आए विशेष विमान में इंदौर सहित मध्य प्रदेश और आसपास के अन्य हिस्सों के लोग शामिल है। जो यात्री इंदौर के बजाय अपने गृह नगर गए है उन्हंे वहां 14 दिन क्वारंटाइन सेंटर में और फिर 14 दिन होम क्वारंटाइन रहना होगा।

Created On :   24 May 2020 7:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story