फिट और हिट रहना है तो प्रतिदिन दौड़िए, जानिए, रनिंग के 10 फायदे

If you want to stay fit and hit then run daily, know 10 benefits of running
फिट और हिट रहना है तो प्रतिदिन दौड़िए, जानिए, रनिंग के 10 फायदे
फिट और हिट रहना है तो प्रतिदिन दौड़िए, जानिए, रनिंग के 10 फायदे

डिजिटल डेस्क, हेल्थ । इस कोरोना काल में हमने भले ही अपनों को खोया हो लेकिन इस संकट के समय ने हमें एक साफ संदेश दिया हैं कि, हमें मानसिक और शारीरिक रूप से फिट और हिट रहना होगा, क्योंकि इस वर्जुअल लाइफ में हम पूरी तरह से डिजिटल मीडिया पर आधारित हो गए हैं। जिसका दुष्परिणाम हमें यह देखने को मिलता है। कि आने वाली जेनेरेशन की उम्र कम होती जा रही है। अगर आप फिट और हिट रहना चाहते हैं तो फिर आप सही जगह आये हैं। अपने आप को फिट और तंदुरुस्त रखने के लिए दौड़ सबसे बेहतर विकल्प है। दौड़ना व्यायाम के सबसे सरल रूपों में से एक है, क्योंकि यह सिर्फ आपके अतिरिक्त वजन को कम करने में ही मदद नहीं करता है, बल्कि आपको स्वस्थ और फिट बनाने में भी मदद करता है। 


एक अध्‍ययन के अनुसार जो व्‍यक्ति एक सप्‍ताह में 50 मील तक दौड़ता है उनमे अन्‍य की तुलना में एचडीएल अधिक बढ़ता है, कोलेस्‍ट्रॉल (अच्‍छा वसा) कम होता है और शरीर में वसा में बहुत ज्‍यादा कमी होती है

Is It Better to Go Running in the Morning? – FittiCoin

 

दौड़ने के फायदे 

1). हड्डियों का मजबूत होना :- नियमित रूप से दौड़ लगाने से हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। इससे हड्डियों संबंधित बीमा‍रियों जैसे ऑस्टियोपोरोसिस और अर्थराइटिस होने का खतरा काफी कम हो जाता है। इसके साथ ही दौड़ने से टांगों और कूल्‍हों की हड्डियों का घनत्‍व भी बढ़ता है। जो आपके शरीर को एक बेहतर और सुंदर रूप देता है । 

2). रक्‍त प्रवाह का बेहतर होना  :- हर दिन की दौड़ से हमारे शरीर का रक्‍त प्रवाह सुधरता है, इससे हमारे दिल की सेहत पर अच्‍छा असर पड़ता है। इसके साथ ही दौड़ने से रक्‍तचाप भी कम होता है जिससे हृदय संबंधी कई रोग होने का खतरा भी कम हो जाता है। और सांस संबंधित दिक्कतें भी नहीं आती हैं। 

I Jeffed a Marathon! Walk/Run strategy put to the test - Run Mummy Run®

 

3). वजन का कम होना :-अगर आपको अपना वजन कम करना है, तो प्रतिदिन दौड़ने से अच्‍छी एक्‍सरसाइज और कोई नहीं हो सकती। यह एक बहुत ही लाभदायक कार्डियो एक्‍सरसाइज है जो कि वजन कम करने में मदद करता है। क्योंकि यह कैलोरी को बर्न करता है।

4). प्रतिरक्षा स्वास्थ्य को बढ़ाता है :- यदि आप नियमित रूप से जॉगिंग करते हैं, तो आप एलर्जी, सर्दी, खांसी, फ्लू आदि जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त नहीं होंगे। नियमित रूप से दौड़ने से आपकी प्रतिरक्षा जिसे हम इम्यूनिटी करते हैं, वह बढ़ती है और यह रोगों के सभी प्रकार का प्रतिरोध करता है।

5). मानसिक रूप से स्वस्थ :- दौड़ना पूरे शरीर में प्रवाह को बढ़ावा देने में मदद करता है। इस के कारण, आपके दिमाग को अधिक ऑक्सीजन और पोषक तत्व मिलते हैं, जो आपको काम पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सक्षम बनाते हैं।

 

Running—or sitting—can change the shape of your heart | Science | AAAS

6). बेहतर नींद  :- अनिद्रा शरीर के लिए बहुत बड़ा रोग है क्योंकि रात में सही से नींद ना लेने से हमारे दिनचर्या पर सीधा फर्क पड़ता है।  इससे अपचन, सिर में दर्द और काम करते समय मुश्किलें पैदा होती हैं। ऐसे में प्रतिदिन सुबह-शाम दो बार दौड़ने या जॉगिंग करने से अच्छी नींद आती है और खाना हज़म भी होता है।

7). मधुमेह के खतरे को कम करना :- कई शोध से पता चला है कि नियमित रूप से दौड़ना टाइप -2 मधुमेह के खतरे को कम करने में मदद करता है। क्यों कि इससे शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन बना रहता है।  

8). हाई ब्लड प्रेशर नियंत्रण :- हाई ब्लड के शिकार मरीजों के लिए दौ़ड़ सबसे बेहतर दवाई है, दौड़ने से हाई ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है। इससे धमनी और शिरा मजबूत बनते हैं। और अब यह देखा गया है कि ब्लड प्रेशर का शिकार हर वर्ग में देखने को मिलती है। इस लिेए ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए दौड़ सबसे बेहतर दवाई हो सकती है। 

High cholesterol: What three exercises have been proven to lower  cholesterol levels? | Express.co.uk

09). कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना :- दौड़ना आपके शरीर में एक स्वस्थ कोलेस्ट्रॉल स्तर को बनाए रखने में मदद करता है, और इसके साथ जुड़े विभिन्न समस्याओं के खतरे को कम करता है।

10) युवा बने रहना :- नियमित रूप से दौड़ने से शरीर की प्रणाली की कंडीशनिंग होती है जिससे उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। यह हड्डियों और मांसपेशियों जो हमारी उम्र के साथ कमजोर होती जाती हैं, के बनने और उन्हें मजबूत करने में मदद करता है।
 

Created On :   25 Jun 2021 12:19 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story