उपलब्धि: भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी लालरेमसियामी FIH राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए चुनी गईं

Indian Womens hockey team Striker Lalremsiami named FIH Rising Star of the year award
उपलब्धि: भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी लालरेमसियामी FIH राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए चुनी गईं
उपलब्धि: भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी लालरेमसियामी FIH राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए चुनी गईं
हाईलाइट
  • इस अवॉर्ड के लिए चुने जाने वाली लालरेमसियामी देश की पहली महिला खिलाड़ी भी बन गईं हैं
  • स्ट्राइकर लालरेमसियामी को FIH राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर-2019 अवॉर्ड के लिए चुना गया

डिजिटल डेस्क। भारतीय महिला हॉकी टीम की स्टार स्ट्राइकर लालरेमसियामी को FIH राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर-2019 अवॉर्ड के लिए चुना गया है। इस अवॉर्ड को जीतने वाली लालरेमसियामी देश की पहली महिला खिलाड़ी भी बन गईं हैं। लालरेमसियामी ने 2018 में डेब्यू किया था और वह 2019 में हिरोशिमा हॉकी सीरीज फाइनल्स में टीम की शानदार जीत का हिस्सा भी थीं। इसके अलावा लालरेमसियामी ने बीते साल नवंबर में आयोजित ओलंपिक क्वालीफायर्स में भी टीम के लिए अहम योगदान दिया था। 

भारत ने अमेरिका को हराते हुए 2020 के टोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल किया था। लालरेमसियामी को अर्जेंटीना की जुलिएटा जानकुनास, चीन की झोंग जियांकी और नीदरलैंड्स की फ्रेडरिके माटला से बेहतर मानते हुए इस अवॉर्ड के लिए चुना गया है।

अवॉर्ड जीतने के बाद लालरेमसियामी ने कहा कि, वह गर्व महसूस कर रही हैं, क्योंकि यह उनके करियर का बहुत बड़ा पल है और वह उन सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहती हैं, जिन्होंने उनके लिए वोट किया है। हॉकी इंडिया ने लालरेमसियामी को इस सफलता के लिए बधाई दी है।

 

Created On :   11 Feb 2020 8:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story