विश्व आर्थिक मंच: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दावोस से वापस वॉशिंगटन डीसी लौटे

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद शुक्रवार को वॉशिंगटन डीसी लौट गए है। ट्रंप ने डब्ल्यूईएफ में अपने शांति बोर्ड की तारीफ की। ट्रंप ने कहा ये ऐसी पहल है जिसे दुनिया ने पहले कभी नहीं देखा- बेहद खास। ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र को भी शांति बोर्ड में साथ काम करने की जरूरत बताया।
यह भी पढ़े -कार्नी के भाषण से तिलमिलाए ट्रंप, कनाडा से शांति बोर्ड में शामिल होने का आमंत्रण अमेरिका ने लिया वापस
अब सवाल ये उठता है कि ट्रंप को शांति बोर्ड बनाने का विचार कहां से आया, तब आपको बता दें पीस ऑफ बोर्ड बनाने की रणनीति ट्रंप को 20 सूत्रीय गाजा युद्ध विराम योजना मिली , जिसे यूएनएससी का भी समर्थन मिला हुआ था। ट्रंप ने शांति बोर्ड को लेकर कहा संयुक्त राष्ट्र बहुत मददगार नहीं रहा है। हालांकि उन्होंने उसका समर्थक बताया।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा मैं 8 युद्धों को रोकने की बात करता हूं और मैंने कभी यूएन बात नहीं की। मैंने युद्ध सुलझाए, संयुक्त राष्ट्र ने एक भी युद्ध खत्म करने में मेरा सहयोग नहीं किया। ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र पर निशाना साधते हुए कहा उसकी अक्षमता के कारण ही उनको गाजा के लिए शांति बोर्ड बनाना पड़ा। ताकि पश्चिम एशिया में जंग खत्म हो।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने यूएन पर आरोप लगाते हुए कहा वैश्विक संस्था यूएन सुरक्षा परिषद अपनी क्षमता के अनुरूप काम नहीं कर पा रही है और अब अमेरिका की नई पहल पीस ऑफ बोर्ड संयुक्त राष्ट्र के लिए अच्छी साबित होगी। ट्रंप ने आगे ये भी कहा यूएन में अपार क्षमता है लेकिन वह अपनी शक्तियों पर खरा नहीं उतरा।
Created On :   23 Jan 2026 2:01 PM IST












