ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में गोलीबारी: यहूदी फेस्टिवल के दौरान बोंडी बीच पर हमलावरों ने की अंधाधुन फायरिंग, 10 लोगों की हुई मौत

यहूदी फेस्टिवल के दौरान बोंडी बीच पर हमलावरों ने की अंधाधुन फायरिंग, 10 लोगों की हुई मौत
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बोंडी बीच से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर हथियारबंद हमलावरों ने दिनदहाड़े बीच पर मौजूद लोगों पर अंधाधुन फायरिंग कर दी। इस घटना के दौरान 10 लोगों की मौत हो गई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बोंडी बीच से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर हथियारबंद हमलावरों ने दिनदहाड़े बीच पर मौजूद लोगों पर अंधाधुन फायरिंग कर दी। इस घटना के दौरान 10 लोगों की मौत हो गई है। दरअसल, रविवार के चलते बोंडी बीच पर भारी संख्या में लोग मौजूद थे। इस घटना के बारे में स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीच पर यहूदियों की अच्छी खासी भीड़ थी। स्थानीय मीडिया के अनुसार, फायरिंग की बाद सिडनी की सुरक्षा एजेंसियों ने बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके बाद पुलिस ने दोनों हमलवारों को पकड़ लिया है।

पीएम एंथनी अल्बनीज ने घटना पर जताया दुख

इस घटना को लेकर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, "बोंडी के दृश्य चौंकाने वाले और परेशान करने वाले हैं। पुलिस और इमरजेंसी रिस्पॉन्डर्स लोगों की जान बचाने के लिए मौके पर काम कर रहे हैं। मेरी संवेदनाएं हर पीड़ित व्यक्ति के साथ हैं। मैंने अभी-अभी एएफपी कमिश्नर और एनएसडब्ल्यू (न्यू साउथ वेल्स) प्रीमियर से बात की है। हम NSW पुलिस के साथ काम कर रहे हैं और जैसे ही और जानकारी सामने आएगी, हम आगे अपडेट देंगे। मैं आस-पास के लोगों से NSW पुलिस की जानकारी फॉलो करने का आग्रह करता हूं।"

स्थानीय लोगों ने कही ये बात

इसके अलावा स्थानीय लोगों ने घटना के बारे में बताया कि उन्होंने 50 राउंड तक गोलियां चलने की आवाज सुनी हैं। कैंपबेल परेड के पास जमीन पर लोग पड़े हुए थे। घटना रविवार को शाम करीब 6:30-6:45 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुई, जब बीच पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। यह यहूदी त्योहार हनुक्का के पहले दिन आयोजित चानुका बाय द सी इवेंट के दौरान हुआ।

Created On :   14 Dec 2025 4:27 PM IST

Tags

Next Story