Attacks in Balochistan: बलूचिस्तान में BLA ने मचाई तबाही, 11 शहरों में किए ताबड़तोड़ हमले, पाकिस्तान सरकार की बढ़ी मुश्किलें

बलूचिस्तान में BLA ने मचाई तबाही, 11 शहरों में किए ताबड़तोड़ हमले, पाकिस्तान सरकार की बढ़ी मुश्किलें
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बीते कुछ घंटों से हमले जारी है, जहां के 11 शहरों में बलूचिस्तान की शस्त्र लड़ाई लड़ने वाली बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) लगातार हमले कर रही है।

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बीते कुछ घंटों से हमले जारी है, जहां के 11 शहरों में बलूचिस्तान की शस्त्र लड़ाई लड़ने वाली बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) लगातार हमले कर रही है। ये हमले राजधानी क्वेटा, माष्टुंग, कलाट, ग्वादर, नुश्की, दलबदिन, खरान, ओर्नाच, पंजगुर, टंप और पशनी में किए गए। जिसमें सेना के दफ्तर, पुलिस थाने, बैंक, सरकारी प्रशासनिक दफ्तर और ISI के ऑफिस शामिल है।

क्वेटा के बाहरी इलाकों की सबसे बुरी हालत

जानकारी के मुताबिक, सबसे ज्यादा बुरे हालात राजधानी क्वेटा के बाहर बने हुए है, जहां पर खबर लिखने के कुछ देर पहले बलूच लड़ाकों ने अवाम बैंक में पहले 38 लाख रुपए की लूटपाट की और फिर उसे आग के हवाले कर दिया। इसी तरह क्वेटा स्थित पुलिस स्टेशन में तैनात पुलिसकर्मियों की हत्या करने के बाद उसे आग लगा दी। इतना ही नहीं एक पुलिस वैन को भी रॉकेट लांचर से उड़ा दिया। जिसमें सवार दो पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, रॉकेट लांचर के द्वारा बलूचिस्तान निश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज के बाहर तैनात सेना को निशाना बनाया गया।

हमलों के बीच सीएम ने किया दौरा

ग्वादर स्थित एक पाकिस्तानी सेना के बेस पर बलूच लड़ाकों ने बड़ा हमला किया। जिसमें तीन सैनिकों और 5 बलूच लड़कों की जान चली गई। इनके अलावा, राजधानी क्वेटा को देश के दूसरे हिस्सों को जोड़ने वाले हाईवे पर भी बलूच लड़ाके तैनात है। यह भी सूचना मिली है कि क्वेटा में शाम चार बजे तक कुल 9 धमाके किए गए। वहीं, अकेले क्वेटा में ही 7 पुलिसकर्मियों के मरने की खबर मिली है। इसके बीच मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने घटनास्थलों का दौरा किया। इस दौरान वे भारी सुरक्षा के घेरे में थे।

हमलों में इतने सुरक्षा बलों की हुई मौत

सूचना मिली है कि इन हमलों में पाकिस्तानी सेना के 12 से ज्यादा जवान मारे गए है, जबकि 13 पुलिसकर्मियों की भी मौत हो चुकी है। इसके अलावा 28 पुलिसकर्मियों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पाकिस्तान सरकार ने बताया कि शाम 4 बजे तक उसकी सुरक्षा एजेंसियों ने बीएलए के 57 लड़कों को मार गियारा है। जिनकी कुछ तस्वीरें भी जारी की गई हैं।

Created On :   1 Feb 2026 12:26 AM IST

Tags

Next Story