बांग्लादेश के नए नोट: करेंसी से मुजीबुर्रहमान की हटेगी फोटो, शेख हसीना को देश छोड़ने पर मजबूर करने वाले आंदोलन की होगी झलक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में जब से शेख हसीना देश छोड़ कर गईं और तख्तापलट हुआ है, तब से देश की हालत में ऊतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल बांग्लादेश में हिंसा और तनाव का महौल जारी है। इस तनावपूर्ण स्थिति के बीच देश ने अपनी करेंसी नोटों में बदलाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दरअसल, बांग्लादेश के संस्थापक और पूर्व राष्ट्रपति शेख मुजीबुर्रहमान की तस्वीर को हटाने का फैसला लिया गया है। देश के केंद्रीय बैंक ने बताया कि 1,000, 500, 100 और 20 टाका के नए नोटों को प्रिंट करने की प्रॉसेस शुरू हो गी है।
नए नोटों में क्या होगा?
जानकारी के मुताबिक, 1,000, 500, 100 और 20 के नए नोटों में पूर्व राष्ट्रपति मुजीबुर्रहमान की तस्वीर की बजाय, जुलाई 2024 में हुए छात्र आंदोलन की झलक होगी। साथ ही, बांगाली परंपराओं, धार्मिक संरचनाएं और आंदोलन के वक्त बनाए गए ग्रैफिटी को शामिल किया जाएगा।
कब आएंगे नए नोट?
बांग्लादेश बैंक के कार्यकारी निदेशक हुशनारा शिखा ने जानकारी दी कि, नए नोट आने वाले 6 महीने में आ जाएंगे।
आपको बता दें कि, जुलाई में हुए छात्र प्रदर्शन के समय प्रदर्शनकारियों ने शेख मुजीबुर्रहमान की स्टैचू को निशाना बनाते हुए तोड़-फोड़ मचाई थी।
बांग्लादेश के हालात?
बांग्लादेश में हिंसा थमने का नाम ही नहीं ले रही है। देश में एक बार फिर अल्पसंख्यक हिंदुओं को निशाना बनाया है। हाल ही में इस्कॉन पुंडरीक धाम के अध्यक्ष चिन्मय कृष्ण दास को चटगांव से गिरफ्तार कर लिया गया था। उनपर देशद्रोह के आरोप लगे हैं। फिलहाल उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई की तारीख, अगले महीने तक आगे बढ़ाई गई है। वह फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में ही रहने वाले हैं।
Created On :   6 Dec 2024 11:26 AM IST















