अमेरिका-दक्षिण कोरिया के रिश्तों में खटास!: होर्मुज स्ट्रेट में नाकेबंदी से सियोल की अर्थव्यवस्था पर बड़ा खतरा? राष्ट्रपति ली जे-म्युंग ने वॉशिंगटन को दिया संकेत

होर्मुज स्ट्रेट में नाकेबंदी से सियोल की अर्थव्यवस्था पर बड़ा खतरा? राष्ट्रपति ली जे-म्युंग ने वॉशिंगटन को दिया संकेत
मिडिल ईस्ट में बढ़ रहे तनाव को कम करने के लिए लगातार बातचीत का दौर जारी है। इस बीच अमेरिका को अपने एक और करीबी से इजरायल की वजह से बड़ा झटका लगा है।

डिजिटल डेस्क, सियोल। मिडिल ईस्ट में बढ़ रहे तनाव को कम करने के लिए लगातार बातचीत का दौर जारी है। इस बीच अमेरिका को अपने एक और करीबी से इजरायल की वजह से बड़ा झटका लगा है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग ने पुरान वीडियो साझा किया है। इससे इजरायल आग बबुला हो गया है। दक्षिण कोरिया हमेशा से फिलिस्तीन को मान्यता देने वाले बयानों से दूरी बनाता आया है। इसके साथ ही वोटिंग से भी पीछे रहा है। लेकिन अब ताजा बयान से लग रहा है कि कोरिया पीछे हटने वाला नहीं है।

कोरिया की अर्थव्यवस्था पर खतरा?

अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नाकेबंदी कर दी है। यह कदम कोरिया को रास नहीं आ रही है। बता दें कि दक्षिण कोरिया दुनिया की 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। जो अपना ज्यादातर तेल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से आयात करता है। इस रास्ते में उसके मौजूदा समय में कम से कम 26 टैंकर फंसे हुए हैं। अगर ये जहाज इस रास्ते को पार नहीं करते हैं तो ऐसे में कोरिया की अर्थव्यवस्था डगमगा सकती है।

राष्ट्रपति ने की अपील

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने सीजफायर को लेकर मानवाधिकारों से अपील की है। इसके साथ ही ट्रंप को मैसेज दे रहे हैं कि अमेरिका के सहयोगी देश दक्षिण कोरिया, यूरोप, जापान को फ्री में निकलने दे। इसके साथ ही युद्ध में सपोर्ट भी मांग रहे हैं। उनके इस बयान से अप्रत्यक्ष रूप से अमेरिका को संकेत दे रहे है कि कोरिया अनचाहे युद्ध में नहीं फंसना चाहता है।

शव को बिल्डिंग से नीचे फेका

ली जे-म्युंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया है, जो साल 2024 का है। जिसमें इजरायली सैनिकों को कब्जे में लिए हुए हैं और वेस्ट बैंक की एक बिल्डिंग से नीचे एक शव को फेक रहे हैं। इस वजह से दोनों देशों के बीच 60 साल के पुराने राजनयिक संबंधों में तल्खी देखने को मिली है।

Created On :   15 April 2026 12:34 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story