Bangladesh News: बीएनपी के चुनाव जीतने पर बांग्लादेशी छात्र नेता ने लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच करने की रखी मांग

बीएनपी के चुनाव जीतने पर बांग्लादेशी छात्र नेता ने लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच करने की रखी मांग
एनसीपी के संयोजक नाहिद इस्लाम ने बीएनपी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने भारत और आवामी लीग के साथ साठगांठ करके जीत दर्ज की है। साथ ही उन्होंने परिणामों की निष्पक्ष जांच करने की भी मांग की है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश की राजनीति पारा फिर से चढ़ता हुआ नजर आ रहा है। बांग्लादेश में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है और एनसीपी के संयोजकर और विपक्षी दल के चीफ व्हिप नाहिद इस्लाम ने आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने चुनाव में भारत और शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग के साथ साठगांठ की है। नाहिद इस्लाम का कहना है कि अगर वोट बैंक की राजनीति के लिए आवामी लीग को फिर से राजनीतिक रूप से स्थापित करने की कोशिश की गई तो, जनता फिर से इसका कड़ा विरोध करेगी। इसके अलावा उन्होंने चेतावनी दी है कि देश की जनता किसी भी तरह की राजनीतिक पुनर्वास को स्वीकार नहीं करने वाली है। साथ ही लोकतांत्रिक तरह से विरोध करेगी।

नाहिद इस्लाम का क्या है कहना?

नाहिद इस्लाम ने आगे कहा है कि अगर सरकार आवामी लीग के खिलाफ कार्रवाई करने में सफल नहीं हो पाती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार को लेनी होगी। उन्होंने ये भी संकेत दिए हैं कि अगर पार्टी को फिर से संगठित और एक्टिव करने की प्रक्रिया जारी रखती है तो उनकी पार्टी व्यापक तौर से राजनीतिक प्रतिरोध का आह्वान करेगी।

आवामी लीग के खुल रहे कार्यालय

नाहिद इस्लाम ने ये भी आरोप लगाया है कि देशभर के अलग-अलग जिलों और उपजिलों में, मुकदमों का सामना कर रहे नेताओं के बावजूद भी आवामी लीग के कार्यालय फिर से खुल रहे हैं। उनके मुताबिक, ये कदम रानजीतिक समीकरणों को प्रभावित करने की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा भी हो सकता है। चुनावों के परिणामों को लेकर भी नाहिद ने अहम सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि उनकी पार्टी चुनाव के नतीजों से खुश नहीं हैं और उनको ये परिणाम संदिग्ध लग रहा है। साथ ही उनका ये भी कहना है कि चुनाव प्रक्रिया में भी हेरफेर हुआ है और इससे जनादेश भी प्रभावित हुआ है।

Created On :   20 Feb 2026 4:33 PM IST

Tags

Next Story