Bangladesh Election Results 2026: बीएनपी और अवामी पार्टी की दोस्ती को लेकर शेख हसीना के बेटे ने दी बड़ी प्रतिक्रिया, कहा- 'हम जल्द ही उनसे...'

बीएनपी और अवामी पार्टी की दोस्ती को लेकर शेख हसीना के बेटे ने दी बड़ी प्रतिक्रिया, कहा- हम जल्द ही उनसे...
बांग्लादेश में हुए चुनाव के नतीजे लगभग सामने आ गए हैं। इसके बाद अब पूर्व पीएम शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद ने बड़ा बयान दिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश में हुए 13वें संसदीय चुनाव हो चुके हैं जिनकी गिनती जारी है। जिसको देखते हुए लगभग तय हो गया है कि तारिक रहमान की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी को बहुमत हासिल हुई है। बीएनपी ने 299 सीटों में से 213 सीटों पर अपनी जीत दर्ज की है। पार्टी की अगुवाई कर रहे तारिक रहमान बांग्लाीदेश के अगले प्रधानमंत्री भी बन सकते हैं। वे 14 फरवरी को शपथ ग्रहण कर सकते हैं। वहीं, जमात-ए-इस्लामी गठबंधन 70 सीटों पर अपनी पकड़ बना पाया है। जेनजी प्रोटेस्ट और चुनाव के बाद बांग्लादेश में राजनीतिक घटनाक्रम पलटता हुआ नजर आ रहा है। बांग्लादेश के चुनाव को लेकर पूर्व पीएम शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

क्या बोले सजीब वाजेद?

मोहम्मद युनूस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की आवामी पार्टी के चुनाव लड़ने पर बैन लगा हुआ है। शेख हसीना बांग्लादेश से बाहर चली गई थीं, जिसके बाद वे भारत में किसी जगह रुकी हुई हैं। इसी बीच उनके बेटे सजीब वाजेद ने एक इंटरव्यू में बांग्लादेश में उनकी पार्टी की वापसी और बीएनपी से से संपर्क को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंटरव्यू में बांग्लादेश की बड़ी पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी को बताया है।

बांग्लादेश में वापस आ सकती है पार्टी

शेख हसीना के बेटे ने इंटरव्यू में कहा है कि बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी देश का बड़ा राजनीतिक दल है। हम जल्द ही उनसे संपर्क करेंगे। उन्होंने बातचीत के समय कहा कि अवामी लीग पर बैन लगा है इस वजह से बीएनपी को चुनाव में खुला मैदान मिल गया है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया है कि आने वाले समय में अवामी लीग वापस आ सकती है। वाजेद का कहना है कि अवामी लीग कहीं नहीं जा रही है। बांग्लादेश के लोग हमारी पार्टी से प्यार करते हैं। हम बांग्लादेश में वापस आएंगे।

Created On :   13 Feb 2026 4:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story