'अग्रो-टेररिज्म': अमेरिका में पाया गया चीनी फ्यूजेरियम ग्रैमिनियरम फंगस, तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

- अमेरिका में पाया गया चीनी फ्यूजेरियम ग्रैमिनियरम फंगस
- तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
- साजिश करने और अमेरिका में तस्करी के लगाए आरोप
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में चीन से आए करोना से भी अधिक खतरनाक फ्यूजेरियम ग्रैमिनियरम नाम के जहरीले फंगस की पहचान हुई है। इसकी तस्करी चीन के दो नागरिक कर रहे थे, जो युन्किंग जियान (33) और उसका बॉयफ्रेंड जुनयोंग लियू (34) हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तर कर लिया। चीनी कम्यूनिस्ट पार्टी की एक्टिविटी के प्रमुख एक्सपर्ट गॉर्डन जी. चांग ने फॉक्स न्यूज को बताया कि अमेरिका बींजिंग से संबंध तोड़ दें। अगर वह ऐसा नही करता है तो अमेरिका को कोरोना से बदतर खतरा हो सकता है।
साजिश करने और अमेरिका में तस्करी के लगाए आरोप
अमेरिका ने पिछले दिनों युन्किंग और जुनयोंग नाम के दो चीनी लोगों को गिरफ्तार किया। इन दोनों आरोपियों पर अमेरिका ने हानिकारक फंगस की तस्करी करने के गंभीर आरोप लगाए। जिसमें साजिश रचने, अमेरिका में तस्करी करने, वीजा धोखाधड़ी और झूठे बयान देने के आरोपों में गिरफ्तार लिया हैं।
चीन ने दी संबंध तोड़ने की चेतावनी
गॉर्डन जी. चांग ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए हमले की बात कही। उन्होंने आगे बताया कि अमेरिका को अंदर से खोखला करने की साजिश रच रहा है और एक सिक्रेट मिशन की तैयारी कर रहा है। जिसे रोकने का तरीक केवल चीन के पास है।
कितना खतरनाक है फ्यूजेरियम ग्रैमिनियरम फंगस
अमेरिकी लॉ डिपार्टमेंट के वैज्ञानिकों ने इस फंगस को लेकर कहा कि यह खेती और खाद्य सुरक्षा के हिसाब से बेहद खतरनाक है और इसके इस्तेमाल को अग्रोटेररिज्म यानी कृषि आतंकवाद नाम दिया। आगे उन्होंने बताया कि अगर इस फंगस का उपयोग किया जाता है तो खाद्यान्न की कमी, आर्थिक संकट हो सकता है। इसके साथ ही गंभीर स्वास्थ्य प्रभाव हो सकता है।
इस फंगस में इतनी शक्ती होती है कि गेहूं, जौ और मकई जैसी अनाज की फसलों को बर्बाद कर सकता है। यह फसल में फ्यूजेरियम हेड ब्लाइट (FHB) या स्कैब नाम की बीमारी की वजह से बनता है। अगर यह फंगस किसी अनाज की फसल में लग जाता है तो उसकी गुणवत्ता और पैदावार बेहद कम होती है।
Created On :   8 Jun 2025 7:38 PM IST